संतकबीरनगरः 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के बाद बुरी तरह पीटा, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, आरोपी प्रमोद चौधरी अरेस्ट, पीड़िता ने मृत्युपूर्व दिया बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 11, 2022 07:58 PM2022-04-11T19:58:07+5:302022-04-11T19:59:05+5:30

संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की अपने घर के सामने गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली जिसे उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया था।

Sant Kabirnagar 22-year old girl rape beaten died treatment hospital accused Pramod Chaudhary arrested victim gave pre-death statement | संतकबीरनगरः 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के बाद बुरी तरह पीटा, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, आरोपी प्रमोद चौधरी अरेस्ट, पीड़िता ने मृत्युपूर्व दिया बयान

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

Highlightsगोरखपुर में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।प्रमोद चौधरी नामक एक शख्स ने नौ अप्रैल को उसके साथ दुष्कर्म किया।भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संतकबीरनगरः जिले के धनघटा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और मार-पीट से पीड़ित 22 वर्षीय युवती की अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की अपने घर के सामने गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली जिसे उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि गोरखपुर में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मृत्युपूर्व दिए गए बयान में कहा है कि प्रमोद चौधरी नामक एक शख्स ने नौ अप्रैल को उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बुरी तरह पीटा। डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहारनपुर में तांत्रिक ने बीमार महिला से दुष्कर्म किया

सहारनपुर जिले के मंडी थाना क्षेत्र में एक तांत्रिक द्वारा बीमारी ठीक करने के नाम पर एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार ने बताया कि थाना मंडी क्षेत्र में एक महिला पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। दवा लेने पर भी जब उसकी बीमारी ठीक नहीं हुई तो वह अपने इलाज के लिये एक तांत्रिक के पास गई।

कुमार ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के हवाले से बताया कि उक्त तांत्रिक ने बहाने से बीमार महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने यह बात अपने पति को बताई और फिर पति के साथ थाने पहुंचकर उक्त तांत्रिक के विरुद्ध तहरीर दी। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक की तलाश की जा रही है।

Web Title: Sant Kabirnagar 22-year old girl rape beaten died treatment hospital accused Pramod Chaudhary arrested victim gave pre-death statement

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे