लाइव न्यूज़ :

उजियारपुर थाने में असम की रहने वाली युवती ने की आत्महत्या, पुलिस कार्यशैली पर सवाल, जानिए मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2022 17:41 IST

युवती ने आत्महत्या किया है वह असम की रहने वाली थी और अपने प्रेमी के साथ वह घर से फरार हुई थी. प्रेमी राजस्थान का रहने वाला है. 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने युवक और युवती को अपने पास रखा.युवती को पुलिस बैरक में एक कमरे के अंदर रखा गया था. घटना के बाद पुलिस के ऊपर भी सवाल उठ रहे हैं.

पटनाः बिहार के समस्तीपुर जिले में अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हुई एक युवती की उजियारपुर थाने की बैरक में आत्महत्या कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जिस युवती ने आत्महत्या किया है वह असम की रहने वाली थी और अपने प्रेमी के साथ वह घर से फरार हुई थी. प्रेमी राजस्थान का रहने वाला है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेन पर सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर प्रेमिका चलती ट्रेन से कूद गई. इसके बाद प्रेमी भी चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतर गया. लोगों ने इन दोनों का इलाज कराया और उसके बाद स्थानीय थाने के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस ने युवक और युवती को अपने पास रखा.

युवती को पुलिस बैरक में एक कमरे के अंदर रखा गया था. गुरुवार की देर शाम युवती ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे से लटककर जान दे दी. इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला. सूत्रों की मानें तो युवती को थाने के एक कमरे में गले में फंदा डाले झूलते देख पुलिसकर्मी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

इस संबंध में उजियारपुर पीएचसी प्रभारी डॉ आरके सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष युवती को लेकर आये थे, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी. इस संबंध में थानेदार ने बताया कि अस्पताल में शव रखा हुआ है. परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस के ऊपर भी सवाल उठ रहे हैं.

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और उन्होंने शुरुआती तहकीकात की है. पुलिस के वरीय अधिकारी हर एंगल की जांच कर रहे हैं, आखिर युवती को पुलिस बैरक में क्यों रखा गया? इसकी सूचना किसे दी गई?

इन तमाम मसलों पर अभी पुलिस जांच कर रही है. उजियारपुर थाने में घटना के वक्त कौन से पुलिस पदाधिकारी और दूसरे कर्मी मौजूद थे? इसको लेकर चर्चा हो रही है. अगर किसी ने थाना परिसर में आत्महत्या किया तो उस समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिस के लोग क्या कर रहे थे? 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारअसमराजस्थानपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई