लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः लड़कियों और महिलाओं के फोन कॉल से परेशान फायर स्टेशन के कर्मी, दिल में आग लगी है..., टॉल फ्री नंबर पर अश्लील कॉल, जानिए

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2022 16:26 IST

बिहार के समस्तीपुर का मामला है. रंगीन मिजाज लड़कियां और महिलाएं फायर स्टेशन के टॉल फ्री नंबर 101 पर फोन कर दिल में लगी आग को बुझाने की बात कहती हैं.

Open in App
ठळक मुद्देटॉल फ्री नंबर पर फायर कर्मियों को शादी का प्रस्ताव भी दिया जा रहा है.प्रतिदिन 20 से 25 फोन काल महिलाओं के आते हैं.महिलाएं दिल की आग बुझाने के लिए फायर स्टेशन से पानी मांगती हैं.

पटनाः बिहार में आगजनी की घटनाओं की सूचना देने के लिए सरकार के द्वारा फायर स्टेशन में टॉल फ्री नंबर 101 रखा गया है. लेकिन इन दिनों यहां आगलगी की घटनाओं की सूचना दिये जाने के बदले रंगीन मिजाज लड़कियों व महिलाओं के फोन कॉल घनघनाती रहती है.

ताजा मामला सूबे के समस्तीपुर से सामने आया है, जहां फायर स्टेशन के कर्मी रंगीन मिजाज लड़कियों और महिलाओं के फोन कॉल से परेशान हैं. बताया जाता है कि रंगीन मिजाज लड़कियां और महिलाएं फायर स्टेशन के टॉल फ्री नंबर 101 पर फोन कर दिल में लगी आग को बुझाने की बात कहती हैं. इस टॉल फ्री नंबर पर फायर कर्मियों को शादी का प्रस्ताव भी दिया जा रहा है.

ऐसे में ज्यादातर समय फाल्स कॉल में गुजर जाता है. फायर स्टेशन के कर्मचारियों की मानें तो टोल फ्री नंबर का व्यापक तौर पर दुरुपयोग हो रहा है. प्रतिदिन 20 से 25 फोन काल महिलाओं के आते हैं. इसमें इश्क की खुमार में जल रही महिलाएं दिल की आग बुझाने के लिए फायर स्टेशन से पानी मांगती हैं. प्यार भरी बातों से लेकर डराने-धमाने वाले फोन कॉल आने से सभी परेशान हैं.

टॉल फ्री नंबर के जरिए फायर स्टेशन कंट्रोल रूम के कर्मियों को मोबाइल रिचार्ज और शादी का प्रस्ताव भी दिया जा रहा है. यही नही इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधा देने वाले टॉल फ्री नंबर 108 पर भी ऐसे फर्जी फोन आने की सूचना है. लोगों की सुविधा के लिए जारी टॉल फ्री नंबरों का व्यापक दुरुपयोग किया जा रहा है. 

ऐसे में फायर स्टेशन के कर्मियों की मानें तो लगातार इस प्राकार का फोन आने के कारण एक तरफ जहां उनकी परेशानी बढ़ गई है, वहीं टॉल फ्री नंबर के व्यस्त करहने के कारण जरूरतमंद लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

वहीं इस पूरे मामले पर सहायक अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि यह टॉल फ्री नंबर आपदा के समय लोगों की सहायता के लिए जारी किया जाता है न कि इसके दुरुपयोग के लिए. उन्होंने कहा कि ऐसे फोन कॉल करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसकी जांच कराई जा रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली