लाइव न्यूज़ :

रुड़कीः चलती कार में छह साल की मासूम बच्ची और उसकी मां से सामूहिक दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाया, गंग नहर के किनारे फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2022 17:07 IST

मासूम बच्ची और उसकी मां के साथ दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना रुड़की की है। रुड़की के पास मुस्लिम तीर्थ स्थल पिरान कलियर से एक महिला अपनी छह साल की बेटी के साथ रात के वक्त रुड़की जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देकार सवार युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया।सोनू नाम के युवक और उसके साथियों ने मां-बेटी के साथ चलती कार में ही दुष्कर्म किया।महिला आधी रात को किसी तरह से कोतवाली पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई।

रुड़कीः हरिद्वार के रुड़की में चलती कार में छह साल की मासूम बच्ची और उसकी मां से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

मासूम बच्ची और उसकी मां के साथ दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना रुड़की की है। रुड़की के पास मुस्लिम तीर्थ स्थल पिरान कलियर से एक महिला अपनी छह साल की बेटी के साथ रात के वक्त रुड़की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक (देहात) प्रमेन्द्र डोभाल के अनुसार रास्ते में एक कार सवार युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया।

डोभाल ने बताया कि कार में कुछ अन्य युवक पहले से बैठे हुए थे। शिकायत के मताबिक कार सवार सोनू नाम के युवक और उसके साथियों ने मां-बेटी के साथ चलती कार में ही दुष्कर्म किया। महिला युवकों का विरोध करती रही मगर युवकों ने उसे धमकी देकर चुप करा दिया और दुष्कर्म के बाद उन्हें गंग नहर किनारे कांवड पटरी पर छोड़कर चले गए।

महिला आधी रात को किसी तरह से कोतवाली पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई। पुलिस को दी जानकारी मे पीड़िता कार सवार युवकों की संख्या तो नहीं बता पाई मगर वह कार चालक युवक का नाम सोनू बताया।

बच्ची की खराब हालत को देखते हुए पुलिस ने दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मेडिकल जांच में दोनों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों का कोई पता नहीं चला है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तराखण्डरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा