लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव की शादी से लौट रहे आरजेडी नेता सहित चार लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 13, 2018 16:19 IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी से अररिया लौट रहे किशनंगज के आरजेडी नेता समेत चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रविवार की सुबह की है।

Open in App

पटना, 13 मई। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी से अररिया लौट रहे किशनंगज के आरजेडी नेता समेत चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रविवार तड़के सुबह की है। शुरूआत जांच में घटना का कारण ड्राइवर को झपकी लगना बताया जा रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अररिया के सिंगराहा अंतर्गत पोठिया सड़क मार्ग पर फॉरबिसगंज से अररिया की ओर जा रही आरजेडी नेता की स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और गाड़ी डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी ओर चली गई और दूसरी ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई।

शुरूआत जांच में कहा जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को झपकी लगने की वजह से हुआ है। चालक की नींद पूरी नहीं होने से उसे झपकी लग गई थी जिसके चलते स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकरा गई। 

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी जबरदस्‍त थी कि एक जोरदार आवाज के साथ स्‍कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्‍कॉर्पियो सवार सभी लोग की मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए लोगों में किशनगंज के आरजेडी जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम बबलू, आरजेडी नेता इकरामुल हक बागी, किशनगंज सदर निवासी वाहन चालक साहिल और किशनगंज के दिधलबैंक निवासी पप्पू शामिल हैं।

बता दें कि आरजेडी जिलाध्‍यक्ष इंतखाब आलम पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री रफीक आलम के भतीजे थे। मृतक इकरामुल हक बागी जनता दल सरकार में कल्याण मंत्री रहे सुलेमान बागी के बेटे थे।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारसड़क दुर्धटनाआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?