लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की के साथ छह ने किया सामूहिक बलात्कार, पीड़िता दोस्त के साथ मंदिर घूमने गई थी, मारपीट और मोबाइल छीना, आरोपियों में दो नाबालिग

By भाषा | Updated: September 19, 2022 22:21 IST

रीवाः अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल सोनकर ने बताया कि यह घटना रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर शनिवार को हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के अनुसार वह अपने एक दोस्त के साथ शनिवार दोपहर मंदिर गई थी।लड़की एवं उसके दोस्त को धमकाने लगे।पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे घसीटकर पास के ही एक जलप्रपात की तरफ ले गए और वहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

रीवाः  मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छह लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल सोनकर ने बताया कि यह घटना रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर शनिवार को हुई। उन्होंने कहा कि पीड़िता के अनुसार वह अपने एक दोस्त के साथ शनिवार दोपहर मंदिर गई थी और मंदिर में दर्शन करने के बाद वे दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे कि इसी दौरान छह युवक वहां पहुंच गए और लड़की एवं उसके दोस्त को धमकाने लगे।

सोनकर ने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे घसीटकर पास के ही एक जलप्रपात की तरफ ले गए और वहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपियों ने लड़की से मारपीट भी की और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। सोनकर ने बताया कि लड़की की हालत खराब थी, इसलिए उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 395 (डकैती), 506 (धमकाना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोनकर ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश कर जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। इसी बीच, रीवा के जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने ट्वीट किया, ‘‘नईगढ़ी में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में छह आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए मऊगंज के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) की उपस्थिति में तीन आरोपियों के घर को जेसीबी मशीन से आज तोड़ा गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे जघन्य अपराधियों को कड़ी सजा दी जाएगी।’’ वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेष तीन आरोपियों की भी पुलिस ने पहचान कर ली है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceरेपभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली