लाइव न्यूज़ :

बिहार में रंगदारी देने से इनकार, पीट-पीट कर मार डाला, पशु ले जा रहा था मजदूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2019 10:06 IST

कटिहार सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतक का नाम मोहम्मद जमाल (30) है। उन्होंने हत्या के पीछे व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा होने की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि मृतक के परिजन रंगदारी की मांग किए जाने बात कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस सिलसिले में सागर यादव और उनके तीन पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 कटिहार- गेड़ाबाड़ी मार्ग पर आगजनी करने के साथ करीब तीन घंटे तक जाम किए रखा।

बिहार के कटिहार जिला में कथित तौर पर रंगदारी देने से इनकार करने पर एक मवेशी कारोबारी के एक कर्मी की सोमवार की देर शाम पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

कटिहार सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतक का नाम मोहम्मद जमाल (30) है। उन्होंने हत्या के पीछे व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा होने की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि मृतक के परिजन रंगदारी की मांग किए जाने बात कर रहे हैं। अनिल ने बताया कि इस सिलसिले में सागर यादव और उनके तीन पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 कटिहार- गेड़ाबाड़ी मार्ग पर आगजनी करने के साथ करीब तीन घंटे तक जाम किए रखा। सड़क जाम करने वाले मृतक मजदूर के परिजन को 25 लाख रुपये मुआवजा के तौर पर दिये जाने और अविलंब मामला दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

अनिल ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के प्रयास से मामला शांत हुआ और सड़क जाम खत्म होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी जमाल अपने भाई कमाल और एक अन्य व्यक्ति के साथ सोमवार की देर शाम 18 मवेशी को लेकर जा रहे थे तभी लाभा पुल के समीप सागर यादव और उनके तीन पुत्रों ने उन्हें घेर लिया और रंगदारी की मांग की जिससे इनकार करने पर उन्होंने लाठी, डंडे से उनकी बुरी तरह पिटाई करने के साथ उनके मवेशी को अपने कब्जे में ले लिया।

मोहम्मद जमाल के भाई कमाल एवं एक अन्य सहयोगी किसी प्रकार वहां से भाग निकले पर सागर यादव और उनके पुत्रों ने जमाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। अनिल ने बताया कि जमाल द्वारा ले जाए जा रहे 18 मवेशियों में से 13 को बरामद कर लिया गया है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीनीतीश कुमारमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली