लाइव न्यूज़ :

रांची: नदी से मिला दो माह की बच्ची का शव, मिशनरीज ऑफ चैरिटी के तस्करी रैकेट से जोड़े जा रहे हैं तार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2018 20:53 IST

आंकडों के मुताबिक हर महीने कम से कम 5 बच्चे फेंके जा रहे हैं. जिनमें से अधिकतर की मौत हो जाती है

Open in App

झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम इलाके में स्वर्णरेखा नदी से एक दो महीने की बच्ची का शव बरामद होने के बाद परित्यक्त शिशुओं पर बहस शुरू हो गई है. इस घटना को मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा बच्चों की बिक्री के मामले से भी जोड़ा जा रहा है. जबकि रांची में मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम के संचालक द्वारा बिनब्याही मां के बच्चों को बेचने का मामला उजागर होने के बाद आश्रयणी फाउंडेशन की आर्य मोनिका ने कहा है कि झारखंड में भी ऐसा गिरोह सक्रिय हो सकता है जो नवजात की हत्या करने में शामिल हो.

पा-लो-ना की संस्थापक आर्य मोनिका ने कहा है कि शिशुओं की तस्करी का मामला शिशु परित्याग और शिशु हत्या से भी जुड़ी है. इसलिए ऐसा हो सकता है कि झारखंड में भी ऐसा गिरोह सक्रिय हो जो नवजात का खरीदार नहीं मिलने पर उनकी (नवजात की) पत्थर से दबाकर बेरहमी से हत्या कर देता है. आर्य मोनिका ने एक आंकड़ा पेश करते हुए नवजात को छोड़े जाने के मामले को गंभीर बताया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में महज छह महीने के भीतर 32 परित्यक्त बच्चे मिले हैं. इसमें 21 की मौत हो गई.

नामकुम के मामले को जोड़कर यह मामला 33 हो गया है और मृत शिशुओं की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. बताया जाता है कि झारखंड में परित्यक्त नवजात शिशुओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वर्ष 2018 में महज 6 महीने के भीतर 33 परित्यक्त नवजात मिले हैं जिसमें 21 की मौत हो गई. सिर्फ 11 शिशु ही जीवित मिले. जनवरी से जून के बीच जो भाग्यशाली बच्चे जीवित बच गये उसमें 7 बेटियां और तीन बेटे शामिल हैं. एक अज्ञात शिशु के लिंग की जानकारी संस्था को नहीं मिल पाई.

आंकड़ों के मुताबिक हर महीने कम से कम 5 बच्चे फेंके जा रहे हैं. जिनमें से अधिकतर की मौत हो जाती है. वर्ष 2018 के आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी में 5 बच्चों को फेंक दिया गया जिसमें 4 की मौत हो गई. फरवरी, मार्च और अप्रैल में भी हर महीने चार-चार परित्यक्त शिशुओं की मृत्यु हुई. जबकि इस दौरान हर महीने दो-दो बच्चे जीवित बचे. मई में 4 शिशुओं को उन्हें जन्म देने वालों ने मरने के लिए छोड़ दिया. जिसमें सिर्फ एक की जान बच सकी. जून में पांच नवजात को उनके माता-पिता ने अज्ञात जगहों पर फेंक दिया. इसमें दो की मौत हो गई और तीन की जान बच गई.

आर्य मोनिका इस बात पर आश्चर्य जाहिर करती हैं कि इतनी बड़ी संख्या में नवजात को फेंका जा रहा है. छोटे-छोटे बच्चों के सौदे हो रहे हैं. लेकिन झारखंड सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही. मोनिका का कहना है कि ये आंकडॉे विभाग को जगाने के लिए काफी होना चाहिए.  उल्लेखनीय है कि नामकुम में एक बच्ची का शव मिलने के बाद यह तय हो गया है कि इन मृत नवजात शिशुओं के लिए काम करने की मंशा रखने से कुछ हासिल नहीं होगा. जब तक सरकार और प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने के प्रति संजीदा न हो ऐसे मामले नहीं रुकेंगे.

यहां बता दें कि नामकुम में नदी किनारे मृत मिली बच्ची के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लेकिन, उसकी मौत के कारणों का किसी ने खुलासा नहीं किया. पुलिस ने बच्ची की हत्या की आशंका से इनकार किया. उन्होंने कहा कि या तो बच्ची की नॉर्मल डेथ हुई और उसके माता-पिता ने उसे यहां लाकर छोड़ दिया या वह अविवाहित मां की संतान रही होगी.

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए