लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Cafe blast: बम ब्लास्ट करने वाले आरोपी का सुराग देने वाले को मिलेंगे 10 लाख रुपये

By धीरज मिश्रा | Updated: March 6, 2024 16:12 IST

Bengaluru Cafe blast: नैशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी(एनआईए) ने बेंगलुरु के चर्चित केफे में आईईडी बम ब्लास्ट करने वाले आरोपी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने पोस्ट कर दी जानकारी, आरोपी को पकड़वाने को मिलेंगे 10 लाख रुपये 1 मार्च को बेंगलुरु के केफे में हुआ था बम ब्लास्ट केफे में हुए बम ब्लास्ट में 9 लोग हुए थे घायल

Bengaluru Cafe blast: नैशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी(एनआईए) ने बेंगलुरु के चर्चित केफे में आईईडी बम ब्लास्ट करने वाले आरोपी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। एनआईए ने अपने एक्स एकाउंट से आरोपी की एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। एनआईए ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में हमलावर के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा दी जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

गौर करने वाली बात यह है कि एक मार्च को बेंगुलुर के केफे में उस वक्त आईईडी बम ब्लास्ट किया गया। जब दोपहर के वक्त केफे में लोग भोजन करने के लिए पहुंचे थे। धमाका हुआ और इसमें 9 लोग घायल हो गए।

हालांकि, इस घटना के बाद कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में देखने को मिला कि एक लड़का मुंह पर मास्क लगाकर हाथ में बैग लिए केफे में आता है। वहीं, इस हमले का आरोपी अब तक गिरफ्त में नहीं आया है। वहीं, आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

यहां बताते चले कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार यह कह रही है कि वह इस पूरी घटना के पीछे दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने का काम करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष लगातार उन पर हमलावर है।

एक संदिग्ध गिरफ्तार

एनआईए ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे बम ब्लास्ट मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान अब्दुल सलीम के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह आंध्र प्रदेश के कडपा तालुक के मायडुकुर मंडलम के चार्लोपल्ली गांव में छिपा हुआ था। बताया गया है कि गिरफ्तार हुआ व्यक्ति प्रतिबंधित पीएफआई संगठन का सदस्य था। साथ ही यहां पर प्रभारी के तौर पर कामकाज देख रहा था। वह चार्लोपल्ली की एक मस्जिद में बीते 25 दिनों से छिपकर रह रहा था। 

टॅग्स :बेंगलुरुएनआईएसीबीआईकर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना