जेल में जमकर मेहनत कर रहा है राम रहीम, 2 साल में 15 किलो घटा वजन, कमाए 18 हजार रुपये!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 25, 2019 12:54 PM2019-08-25T12:54:32+5:302019-08-25T12:54:32+5:30

राम रहीम को 2017 में बलात्कार और हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी। पिछले दो सालों से जेल में बंद राम रहीम जमकर मेहनत कर रहा है।

Ram Rahim is working hard in jail, 15 kg lost weight in 2 years, earned 18 thousand rupees! | जेल में जमकर मेहनत कर रहा है राम रहीम, 2 साल में 15 किलो घटा वजन, कमाए 18 हजार रुपये!

जेल में जमकर मेहनत कर रहा है राम रहीम, 2 साल में 15 किलो घटा वजन, कमाए 18 हजार रुपये!

Highlightsइससे पहले राम रहीम ने खेती के लिए दायर पैरोल की अर्जी वापस ले ली। राम रहीम को जेल में सब्जियां उगाने का काम दिया गया है।

हरियाणा के सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जमकर पसीना बहा रहा है। पिछले दो साल में उसका वजन करीब 15 किलो कम हो गया है। कैदी नंबर 8647 को जेल में सब्जियां उगाने का काम सौंपा गया है। अपने काम के बदले उसने 18 हजार रुपये की कमाई भी कर ली है। गौरतलब है कि जेल में भी राम रहीम 'बाबा' के नाम से चर्चित हो गया है।

इससे पहले राम रहीम ने खेती के लिए दायर पैरोल की अर्जी वापस ले ली। उसने सिरसा में खेती करने के लिए सरकार से पैरोल की मांग की थी। सरकार इस पर कोई फैसला लेती उससे पहले ही उसने अपनी अर्जी वापस ले ली।

गुरमीत राम रहीम को आम कैदियों से दूर एक अलग जेल में रखा गया है, जहां 24 घंटे उसकी निगरानी की जाती है। राम रहीम को ज्यादा लोगों से भी मिलने की इजाजत नहीं है। हालांकि डेरा प्रमुख के परिवार के सदस्‍य हफ्ते में एक बार उनसे मिलने के लिए आते हैं। 

राम रहीम को दो महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में अगस्त 2017 में 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। राम रहीम सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा के रोहतक जिले में सुनारिया जेल में बंद है। पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत ने इस साल जनवरी में उसे और तीन अन्य दोषियों को एक पत्रकार की हत्या के 16 साल पुराने मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Web Title: Ram Rahim is working hard in jail, 15 kg lost weight in 2 years, earned 18 thousand rupees!

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे