लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि में श्रद्धालुओं से चेन छीनने की घटना, 16 लोग अरेस्ट, सोने की 11 चेन, दो एसयूवी कार और 21 लाख रुपये बरामद, आरोपी बिहार के रहने वाले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2024 22:29 IST

Ram Mandir:पीड़ितों ने थाने में मामले दर्ज कराए थे। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।कीमत करीब 21 लाख रुपये है। दो एसयूवी कार बरामद की गईं हैं।

Ram Mandir: अयोध्या पुलिस ने श्री राम जन्मभूमि सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं से चेन छीनने की घटनाओं में शामिल एक गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने धार्मिक नगरी अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेन छीनने और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से सोने की 11 चेन और अन्य सामान बरामद किया जिनकी कीमत करीब 21 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास से दो एसयूवी कार बरामद की गईं हैं। पुलिस के मुताबिक, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या में चेन छीनने और चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी को श्रीराम जन्मभूमि थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में कर्नाटक और तमिलनाडु से आए श्रद्धालुओं की चेन छीनने की घटनाएं हुई थी, जिसके बाद पीड़ितों ने थाने में मामले दर्ज कराए थे । पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

राम जन्मभूमि सुरक्षा प्रभारी और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल कुमार सोनकर ने बताया, " अयोध्या पुलिस ने शुक्रवार को कोतवाली फैजाबाद के पुलिस लाइन ओवर ब्रिज के पास से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।'' उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र, हनुमानगढ़ी मंदिर और नागेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों से चेन छीनने और लूट की घटना में ये आरोपी शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि ये बदमाश गिरोह बनाकर धार्मिक स्थलों पर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे । पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी पहले भी मथुरा, वाराणसी और अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारराम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए