लाइव न्यूज़ :

छात्रसंघ अध्यक्ष ने कॉलेज कैंपस में प्रिंसिपल को जड़ा थप्पड़, जन्मदिन को लेकर हुआ सारा विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2019 10:36 IST

 कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा का कहना है कि कॉलेज कैंपस में जन्मदिन मनाने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा, छात्रसंघ अध्यक्ष ने उनके साथ मारपीट भी की और धमकियां भी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना राजस्थान अजमेर के दयानंद कॉलेज की है। पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान अजमेर में दयानंद कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम चौधरी और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा के बीच हाथापाई हो गई। प्रिंसिपल डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा का आरोप है कि  छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने उनके साथ मारपीट की है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रामगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम चौधरी सोमवार को कॉलेज कैंपस में अपनाा जन्मदिन मना रहा था। लेकिन जैसे ही वो अपना केक काटने जान रहा था, प्रिंसिपल ने वहां पहुंच कर केक काटने और कॉलेज कैंपस में जन्मदिन मनाने से रोका। जिसके बाद दोनों में तीखी बहस हई। इसी दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष ने प्रिंसिपल पर केक का टुकड़ा फेंका और हाथापाई करने लगा। 

 कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा का कहना है कि कॉलेज कैंपस में जन्मदिन मनाने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा, छात्रसंघ अध्यक्ष ने उनके साथ मारपीट भी की और धमकियां भी दी है। जन्मदिन ना मनाने पर मना करने पर मेरे ऊपर केक फेंका और थप्पड़ मारा। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने