लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पुलिस ने झील के पास से बरामद किया 28 वर्षीय युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

By भाषा | Updated: May 14, 2020 17:24 IST

गुरुवार को राजस्थान के बूंदी जिले में एक झील से पुलिस 28 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआसपास के लोगों ने शव को पानी पर तैरते देखा तो पुलिस को इसको सूचना दी। पुलिस ने कहा कि सोलंकी शहर की गुरु नानक कॉलोनी में अकेले रहता था और 11 मई से लापता था।

कोटा: राजस्थान के बूंदी जिले में एक झील से बृहस्पतिवार को 28 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस को शक है कि यह प्रेम प्रसंग टूटने के बाद की गई आत्महत्या का मामला हो सकता है। बूंदी शहर पुलिस थाने के क्षेत्र प्रभारी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि यहां से 40 किलोमीटर दूर स्थित जय सागर झील से बृहस्पतिवार को अजित सिंह सोलंकी का शव बरामद किया गया।

आसपास के लोगों ने शव को पानी पर तैरते देखा तो पुलिस को इसको सूचना दी। पुलिस ने कहा कि सोलंकी शहर की गुरु नानक कॉलोनी में अकेले रहता था और 11 मई से लापता था। पालीवाल ने कहा कि सोलंकी के मकान मालिक ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी लेकिन सोलंकी के परिजन को उसके लापता होने की सूचना दी थी।

पालीवाल ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन सोलंकी के कमरे से एक डायरी मिली है जिससे पता चलता है कि वह प्रेम संबंध को लेकर तनाव में था। क्षेत्र प्रभारी ने कहा कि अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और शव परीक्षण के बाद उसे सोलंकी के परिजन को सौंप दिया जाएगा।

टॅग्स :राजस्थानआत्मघाती हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने