लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सरकारी अस्पताल के बाहर तड़पती रही गर्भवती महिला, बेंच पर दिया बच्चे को जन्म

By आकाश चौरसिया | Updated: April 24, 2024 13:40 IST

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि महिला को डिलीवरी रूम में ले जाने के बजाय उसकी डिलीवरी अस्पताल के बाहर हो जाती है, जो चिंता का विषय है। अब संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक चिकित्सक और एक एएनएम स्टाफ को नौकरी से बर्खास्त कर दिया

Open in App

जयपुर:राजस्थान के मेडिकल एंड हेल्थ विभाग ने सोमवार को एक चिकित्सक और एक एएनएम स्टाफ को नौकरी से बर्खास्त कर दिया, क्योंकि एक महिला ने बाहर रखी बेंच पर बच्चे को जन्म दे दिया। यह मामला बुंदी जिले में स्थित नैनवा उपजिला अस्पताल में यह घटना घटित हुई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि महिला को डिलीवरी रूम में ले जाने के बजाय उसकी डिलीवरी अस्पताल के बाहर हो जाती है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि वह महिला अस्पताल के बाहर संडे के दिन पहुंची थी, जहां वो पीड़ा में थी और उसे अस्तपाल के बाहर बैठाने के लिए कहा गया था। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने मामले की जांच के लिए जांच कमेटी गठित कर दी है। सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक, रवि प्रकाश माथुर ने कहा कि इस केस की सूचना बुंदी के जिलाधिकारी से मिली, जबकि उप-जिला प्रभागीय अधिकारी से इसपर रिपोर्ट सबमिट करने के लिए कहा है। मिली जानकारी के आधार पर, विभाग ने उस चिकित्सक और एक एएनएम स्टाफ के खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है, जिसमें उन्होंने माफी भी मांगी है। 

घटना के समय अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी मुरारीलाल मीणा और एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) कुसुमलता शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही नैनवा पीएमओ समुंदर लाल मीणा की जगह वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कृष्ण कुमार को लगाया गया है। माथुर ने बताया कि गायत्री मीणा, केला देवी मीणा, शिवदत्त, कौशल्या गुर्जर और हेमन्त महावर सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ को भी नोटिस जारी किये गये हैं।

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली