लाइव न्यूज़ :

जबरन शादी की वजह से महिला ने पुलिस के सामने पीया जहर, 3 साल के उम्र में की गई थी सगाई

By भाषा | Updated: October 30, 2018 09:55 IST

जोधपुर पुलिस ने बताया कि दिव्या चौधरी (22) की जीवराज नाम के व्यक्ति से उस वक्त सगाई हुई थी जब वह तीन साल की थी। दिव्या की ओर से पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से जीवराज का परिवार दिव्या पर उसके माता-पिता द्वारा किये गए वादे को पूरा करने के लिये दबाव डाल रहा था।

Open in App

शादी का वादा पूरा नहीं कर पाने पर पड़ रहे दबावों से तंग आकर चार्टर्ड एकाउन्टेंट महिला ने यहां एक थाने में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।  महिला के माता-पिता ने तीन साल की उम्र में ही एक व्यक्ति से उसकी शादी तय कर दी थी। घटना राजस्थान जोधपुर की है।

तीन साल की उम्र में हुई थी सगाई

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिव्या चौधरी (22) की जीवराज नाम के व्यक्ति से उस वक्त सगाई हुई थी जब वह तीन साल की थी। दिव्या की ओर से पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से जीवराज का परिवार दिव्या पर उसके माता-पिता द्वारा किये गए वादे को पूरा करने के लिये दबाव डाल रहा था।

पंचायत ने लगाया 16 लाख का जुर्माना 

कुछ समय तक टाल-मटोल करने के बाद दिव्या ने जीवराज से शादी करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। इसके बाद स्थानीय पंचायत ने उसके परिवार पर 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। शिकायत के अनुसार पंचायत को रकम का भुगतान करने के बावजूद जीवराज का परिवार दिव्या पर दबाव डालता रहा।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शिकायत से नाराज होकर पंचों ने 20 लाख रुपये की नयी मांग रख दी। साथ ही पंचायत ने सामाजिक बहिष्कार से बचने के लिये उसके परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और शिकायत वापस लेने को कहा।

इस वजह से महिला ने खाया जहर 

रविवार को पंचायत की बैठक से पहले दिव्या थाना पहुंची और पुलिस अधिकारियों और अपने परिवार के सदस्यों के सामने उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दिव्या ने कहा, ‘‘मैं इतनी डर गई थी कि मैंने अपने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। अपना करियर बनाने की मेरी उम्मीदें धराशायी हो गईं। पंचायत के हस्तक्षेप करने के बाद मुझे कोई उम्मीद नहीं दिखाई पड़ी और इसलिये मैंने जहर का सेवन कर लिया।’’ डीसीपी (पूर्व) अमनदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच एससी-एसटी प्रकोष्ठ के डीएसपी रैंक के एक अधिकारी नारायण सिंह को सौंप दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सरपंच, जोधपुर के मौजूदा जिला प्रमुख के पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की लापरवाही भी आई सामने 

अधिकारियों ने कहा कि मामले में पुलिस की कथित लापरवाही का भी संज्ञान लिया गया है। इस बीच, पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद दिव्या अपना बयान दर्ज कराने के लिये उसके समक्ष उपस्थित नहीं हुई। संपर्क किये जाने पर नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की फाइल नहीं मिली है और इसका अध्ययन करने के बाद ही वह कोई टिप्पणी कर सकेंगे। संबंधित थाना प्रभारी और एसीपी ने मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।सामाजिक दबावों के बावजूद दिव्या हाल में सर्टिफाइड चार्टर्ड एकाउन्टेंट बनी थी।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर