लाइव न्यूज़ :

ISI की नापाक करतूत का पर्दापाश, पाकिस्तान के लिए जासूसी, दुश्मन को दे रहे थे भारतीय सेना के हथियारों की सूचना, तीन गिरफ्तार

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 8, 2020 22:07 IST

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार के लिए सेना, यूपी एटीएस और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन डेजर्ट चेज‘ नाम से एक ऑपरेशन चलाया था। राजस्थान पुलिस इंटेलिजेंस के एडीजी उमेश मिश्रा ने तीनों युवकों को गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देबीकानेर निवासी आरोपी विकास कुमार बीकानेर में स्थित सेना की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में वाटर टैंकर सप्लाई किया करता था।इसी दौरान वह फायरिंग रेंज की तस्वीरें वहां की तस्वीरें लेकर अपने पाकिस्तानी हैडलर को पहुंचाता था।

जयपुरः राजस्थान के बीकानेर में एक और झुंझुनू से दो युवकों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये तीनों युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे थे।

इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार के लिए सेना, यूपी एटीएस और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन डेजर्ट चेज‘ नाम से एक ऑपरेशन चलाया था। राजस्थान पुलिस इंटेलिजेंस के एडीजी उमेश मिश्रा ने तीनों युवकों को गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि की है।सूत्रों ने अनुसार पकड़े गए तीनों युवकों में से बीकानेर में गिरफ्तार किया गया युवक विकास पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई को:ओरबेट‘ अर्थात ऑर्डर ऑफ बेटल, कंपोजिशन एंड ऑर्डर ऑफ मिलिट्री फाइटिंग फॉर्मेशन, गोला-बारूद से जुड़ी सूचनाएं एवं तस्वीरें पहुंचाता था।बीकानेर निवासी आरोपी विकास कुमार बीकानेर में स्थित सेना की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में वाटर टैंकर सप्लाई किया करता था और इसी दौरान वह फायरिंग रेंज की तस्वीरें वहां की तस्वीरें लेकर अपने पाकिस्तानी हैडलर को पहुंचाता था और इसकी एवज में उसे मोटी रकम मिलती थी। लेकिन, उस पर किसी को संदेह न हो इस लिए वह पैसा अपने भाई के खाते में मंगाता था। अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है कि यह कब से पाक के लिए जासूसी कर रहा था और किस प्रकार की अहम सूचनाएं पाकिस्तान को दे चुका है।  इसी प्रकार पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में झुंझुनू जिले के मंडावा के पास केसरीपुरा गांव से भी दो युवकों हेमंत और चिनमन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आपस में भाई बताए जा रहो है। ये दोनों आरोपी वॉट्सऐप के जरिए पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क में थे। इन्हें गिरफ्तार करके जयपुर लाया जा रहा है। 

टॅग्स :राजस्थानपाकिस्तानआईएसआईएसभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने