लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बीएसएफ जवान ने उपनिरीक्षक की हत्या की, फिर खुद को भी मारी गोली

By भाषा | Updated: May 3, 2020 13:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ‘रेणुका’ सीमा चौकी पर की है

नयी दिल्ली: राजस्थान में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक शिविर में एक जवान ने अपने वरिष्ठ सहकर्मी एक उपनिरीक्षक की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ‘रेणुका’ सीमा चौकी पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई जहां बल की 125वीं बटालियन की एक यूनिट तैनात है।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल शिवचंद्र राम ने उपनिरीक्षक आर पी सिंह की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में सर्विस हथियार का प्रयोग कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि अपने ही साथी की हत्या करने के इस मामले के कारणों का पता लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। 

बीते दिनों सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक सहायक कमांडेंट ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक शिविर के भीतर हुई। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कराल कृष्णा सीमा चौकी क्षेत्र में तैनात 90वीं बटालियन के वाई बी यादव ने सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर अपने कमरे में खुद को गोली मारी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने