लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में ACB की कार्रवाई, दो पटवारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 26, 2020 07:33 IST

आरोपी पटवारी रवि मीणा ने परिवादी मानसिंह मीणा से उसकी जमीन का सीमाज्ञान व पत्थर गढ़ी की कार्रवाई की एवज में स्वयं एवं तहसीलदार के नाम पर पूर्व में एक लाख रूपये ले लिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देएसीबी ने पहली जयपुर में और दूसरी जालौर में कार्रवाई है।उसने दो दो पटवारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जयपुर: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) दो बड़ी कार्रवाई की हैं। ये दोनों अलग-अलग कार्रवाई है। एसीबी ने पहली जयपुर में और दूसरी जालौर में कार्रवाई है। उसने दो दो पटवारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जयपुर ब्यूरो के विशेष अनुसंधान शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव नैन का कहना है कि सांगानेर तहसील के गोनेर के आरोपी पटवारी को परिवादी की जमीन का सीमाज्ञान व पत्थर गढ़ी की एवज में बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि आरोपी पटवारी रवि मीणा ने परिवादी मानसिंह मीणा से उसकी जमीन का सीमाज्ञान व पत्थर गढ़ी की कार्रवाई की एवज में स्वयं एवं तहसीलदार के नाम पर पूर्व में एक लाख रूपये ले लिए थे। आरोपी पटवारी रवि मीणा को मंगलवार को परिवादी से स्वंय के घर में बीस हजार रुपये लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। 

वहीं जालौर जिले के आहौर में कार्यरत एक महिला पटवारी अनिता जाट को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। जालौर ब्यूरो के उपाधीक्षक अन्नाराज सिंह ने बताया कि आरोपी महिला पटवारी अनिता जाट ने परिवादी से नामपरिवर्तन (म्यूटेशन) के एवज में 8,500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने 3,500 रूपये पूर्व में अग्रिम रिश्वत के रूप में ले लिए थे। 

उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को रिश्वत की शेष राशि 5000 रुपये की राशि लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज को अदालत में पेश किया जाएगा।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने