लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः कर्ज में दबे किसान ने हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट में लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 22, 2019 12:07 IST

हनुमानगढ़ के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में मंगलवार की सुबह युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी उस समय लगी जब सफाईकर्मी कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने पेड़ से लटका हुआ शव देखा तो उनके होश उड़ गए।

Open in App

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां कर्ज में दबे किसान ने जिला कलक्ट्रेट परिसर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में मंगलवार की सुबह युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी उस समय लगी जब सफाईकर्मी कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने पेड़ से लटका हुआ शव देखा तो उनके होश उड़ गए।

सफाईकर्मियों ने तत्काल प्रभाव से पेड़ से लटके युवक के शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में शव को रखवाया। वहीं, उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके मुताबिक मृतक सुरजाराम जिले के नोहर के कीकरवाली गांव निवासी था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में एक 48 वर्षीय वृद्ध का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। उसके पास से एक बैंक ऋण के बारे में एक नोट बरामद किया गया। इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई