लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका ने प्रेमी के साथ पी शराब, फिर चाकू से गोदकर मार डाला, शव को पलंग के नीचे दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2021 21:07 IST

आरोपित महिला का पति फिलहाल शराबबंदी कानून के तहत जेल में है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित महिला की सुबोध सिंह से दूसरी शादी हुई है. महिला का पति ट्रक चालक है.

Open in App
ठळक मुद्देघटना का अंजाम भूमि विवाद के कारण दिया है.खौफनाक घटना से इलाके के लोग सन्‍न हैं.प्रेमिका से सख्‍ती से पूछताछ की, तब घटना का राज खुला.

पटनाः बिहार के पूर्णिया जिले की एक घटना को जान कर लोगों की रुहें कांप जा रही है. इस हैरान करने वाली खबर में एक प्रेमिका ने अपने ही हाथों अपने प्रेमी की हत्या कर दी. यही नहीं हत्या कर उसने शव को अपने पलंग के नीचे दफना दिया. कहा जा रहा है कि उसने इस घटना का अंजाम भूमि विवाद के कारण दिया है.

 

 

पुलिस ने प्रेमी का शव बरामद कर लिया है. मृतक की पहचान लैंड ब्रोकर संपत पासवान के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि वह एक हफ्ता पहले संपत पासवान लापता हो गया था. इसके बाद परिजनों ने संपत के अपहरण की आशंका जताई थी. पुलिस ने मोबाइल के काल डेटा रिकॉर्ड के आधार पर शक होने पर जब प्रेमिका से सख्‍ती से पूछताछ की, तब घटना का राज खुला.

जमीन विवाद में प्रमिका ने ही अपने प्रेमी की हत्‍या कर उसके शव को बेडरूम में दफना दिया. फिर उसके ऊपर पलंग बिछाकर सोने लगी. इसके बाद घर में खोदाई कर शव को बरामद करते हुए आरोपित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. इस खौफनाक घटना से इलाके के लोग सन्‍न हैं.

इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध और जमीन विवाद में प्रेमिका ने संपत की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. परिजनों ने एक हफ्ते पहले संपत के गायब होने की सूचना सदर थाना में दी थी. घटना पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के चौहान टोला खुश्कीबाग की है. संपत पासवान की आशा देवी ने की थी.

हत्‍या से पहले उसने संपत पासवान को जमकर शराब पिलाई, फिर सोते ही चाकू से गोद कर हत्या कर दी. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि जमीन के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान प्रेमिका ने घर में मौजूद चाकू से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद साथियों के साथ मिलकर उसके शव को बेड के नीचे दफना दिया.

पुलिस को घटनास्थल के पास से शराब की खाली बोतलें मिली हैं. महिला ने पुलिस को भ्रमित करने की पूरी योजना बनाई थी. योजना के अनुसार उसने संपत पासवान को बुलाया और रात भी संपत के साथ नए घर में गुजारने की योजना बनाई. संपत को शराब पिलाकर नशे की हालत में संपत्ति अपने नाम कराने की योजना बनाई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

फिर, मृतक के दोनों चप्पल और हत्या में इस्तेमाल चाकू खुश्कीबाग ओवरब्रिज के पास फेंक दिए. मृतक के मोबाइल का लोकेशन सोमवार को बंगाल के नंदीग्राम बता रहा था. आशंका जताई जा रही है कि महिला ने मोबाइल को गुलाबबाग जीरोमाइल से बंगाल की ओर जाने वाले किसी ट्रक में रख दिया होगा. आरोपित महिला का पति फिलहाल शराबबंदी कानून के तहत जेल में है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित महिला की सुबोध सिंह से दूसरी शादी हुई है. महिला का पति ट्रक चालक है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली