लाइव न्यूज़ :

पंजाबी गायकों को सोशल मीडिया पर गीत अपलोड करना पड़ा महंगा, पुलिस ने हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में दर्ज किया केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 08:48 IST

सिद्धू मूसूवाला और मनकीरत औलख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 504 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की हिदायत के बाद थाना सदर मानसा पुलिस ने दर्ज किया केस।थाना मानसा के जांच अधिकारी ने कहा कि जिला अटार्नी से कानूनी राय लेने के बाद उक्त गायकों के अलावा पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक गीत में हिंसा को बढ़ावा देने के लिए पंजाबी गायक सिद्धू मूसूवाला और मनकीरत औलख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 504 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की हिदायत के बाद थाना सदर मानसा पुलिस ने जिला कानूनी अटार्नी की सलाह के बाद गायक सिद्धू मूसेवाला व मनकीरत ओलख के अलावा अन्य पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सिद्धू मूसेवाला व मनकीरत ओलख द्वारा पखियां टू गीत गांव मूसा में गाकर नौजवानो को भडकाने की कोशिश की गई। जिस पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा उक्त गायकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की हिदायत जारी की गई।

इस संबंध में थाना मानसा के पुलिस अधिकारी ने मीडिया से कहा कि जिला अटार्नी से कानूनी राय लेने के बाद उक्त गायकों के अलावा पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त गायकों द्वारा नौजवानों को भड़काने वाला गीत गाया गया जिसके कारन उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

टॅग्स :पंजाबकेसगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास