लाइव न्यूज़ :

पंजाब में बदमाशों के हौसले बुलंद! दिनदहाड़े तलवार से शख्स की काटी उंगलियां, अब तक नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

By अंजली चौहान | Updated: February 24, 2023 16:47 IST

वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस और प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस बीच मामले को तूल पकड़ता देख पंजाब पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में दिनदहाड़े शख्स की उंगालियां काटने का मामला आया सामने तीन लोगों के खिलाफ मोहाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है घटना बीते 9 फरवरी की बताई जा रही है

मोहाली:पंजाब में कानून व्यवस्था इस कदर चरमरा गई कि अपराधी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे और पुलिस उन पर लगाम नहीं लगा पा रही है। दरअसल, ताजा मामला साहिबजादा अजीत सिंह नगर का है। जहां एक शख्स को तीन लोग पकड़कर जबरन उसके साथ ऐसी घटना को अंजाब दे रहे, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

वीडियो में तीन लोग दिखाई दे रहे है, जो एक शख्स की उंगलियों को तलवार से काट रहे हैं। इस क्रूर घटना का वीडियो दिल्ली के बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया और पंजाब की 'आप' सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

वीडियो में एक शख्स रहम की गुहार लगा रहा और जोर से चिल्ला रहा, रो रहा है, लेकिन इसे बावजूद अपराधियों को दिल नहीं पसीजता और वह बेरहमी से शख्स की उंगलियों को काट देते हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस और प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस बीच मामले को तूल पकड़ता देख पंजाब पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। मोहाली डीएसपी हरिंदर सिंह मान ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि घटना बीते 9 फरवरी की है, जहां एक व्यक्ति की उंगालियां तीन लोग काट रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस क्रूर घटना के पीछे की कारणों का पता लगाया जा रहा है, फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए भारतीय दंड संहिता के तहत आईपीसी की धारा 326, 365, 379 बी, 34 और 25 के तहह मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं, पुलिस तेजी से मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :पंजाबPunjab Policeभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली