लाइव न्यूज़ :

ठेला लेकर रात को बच्चा चोरी करने निकला चोर, सामने आया डरावना वीडियो, मां की सुझबूझ से बच पाई 4 साल की मासूम

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 18, 2019 16:48 IST

पिछले कुछ महीनों से बच्चा चोरी के शक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में लोगों की पिटाई की गई है। जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। चोप का प्लान था कि चार साल की छोटी बच्ची को बेहोशी को नींद में उठाकर ठेला में सुला लेगा और वहां से निकल जायेगा।

पिछले महीने से देश में बच्चा चोरी के शख में कई लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। जिसमें कई बेगुनाह लोगों की मौत हो गई है। ऐसी घटनाओं के बाद बी बच्चा चोरी करने वाले लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। ताजा मामला पंजाब के लुधियाना का है। जहां एक शख्स द्वारा बच्चा चोरी करने का वीडियो सामने आया है। हालांकि उसकी कोशिश बच्चे की मां की वजह से नाकाम हो गई। 

घटना पंजाब  लुधियाना के ऋषि नगर क्षेत्र का है। ऋषि नगर में एक चार साल की एक बच्ची घर के बाहर अपने परिवालों के साथ रात को सो रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि रात को सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इसी बीच एक शख्स ठेला लेकर आता है। 

शख्स का प्लान था कि चार साल की छोटी बच्ची को बेहोशी को नींद में उठाकर ठेला में सुला लेगा और वहां से निकल जायेगा। चार साल की बच्ची को जैसे ही शख्स उठाकर सुलाने लगा, वहां सो रही बच्ची की मां की आंख खुल गई। 

बच्ची को बचाने के लिए महिला उसकी ओर झपटी और चिल्लाने लगी। इससे एक और महिला की नींद खुल गई और महिलाओं ने मिलकर बच्ची को बचा लिया। लेकिन चोर वहां मौका देखकर भागने लगा। लेकिन तब-तक आस-पास के लोग भी जाग गये थे और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video