लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी के साथ 23 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 8, 2019 08:57 IST

 पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के साथ 23 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने फोन पर खुद को बैंक प्रबंधक बताते हुए धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे ठग ने फोन पर खुद को बैंक प्रबंधक बताते हुए धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।फोन कॉल की पड़ताल के बाद झारखंड के रांची से पंजाब पुलिस की एक टीम ने जालसाज को गिरफ्तार किया।

चंडीगढ़, सात अगस्त: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के साथ 23 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने फोन पर खुद को बैंक प्रबंधक बताते हुए धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पटियाला से कांग्रेस सांसद कौर के साथ यह धोखाधड़ी की घटना कुछ दिन पहले हुई। पुलिस ने कहा कि ठग को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि फोन कॉल की पड़ताल के बाद झारखंड के रांची से पंजाब पुलिस की एक टीम ने जालसाज को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने कहा कि कौर को कुछ दिन पहले एक फोन आया था जब वह संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में थीं।

खुद को एक राष्ट्रीयकृत बैंक का प्रबंधक बताते देते हुए, कॉल करने वाले व्यक्ति ने कौर से कहा कि उन्हें उनका वेतन जमा करने के लिए उनके बैंक खाते की जानकारी चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि आखिरकार वह सांसद की खाता संख्या, एटीएम पिन, सीवीसी नंबर और एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त करने में सफल रहा।

पुलिस ने बताया कि कौर को तब एक एसएमएस के जरिए पता चला कि उनके खाते से 23 लाख रुपये की राशि निकाली गई है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पंजाब पुलिस की एक टीम उसे झारखंड से ला रही है।

टॅग्स :अमरिंदर सिंहपंजाबबैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला