पिता और चाचा ने बार-बार बलात्कार किया और दादा ने छेड़खानी की, यूपी की 17 वर्षीय किशोरी ने परिवार पर लगाया गंभीर आरोप, जानें

By भाषा | Published: November 17, 2022 08:02 PM2022-11-17T20:02:05+5:302022-11-17T20:04:24+5:30

किशोरी ने हाल ही में पुणे के अपने कॉलेज में यौन शोषण पर बनी ‘विशाखा समिति’ के सदस्यों को अपनी तकलीफें बतायीं जिसके बाद पूरी बात सामने आयी है।

Pune UP's 17-year old girl serious allegations father and uncle Repeatedly rape molested grandfather family | पिता और चाचा ने बार-बार बलात्कार किया और दादा ने छेड़खानी की, यूपी की 17 वर्षीय किशोरी ने परिवार पर लगाया गंभीर आरोप, जानें

2016 से 2018 के बीच जब वह उत्तर प्रदेश में थी, उसके चाचा ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया और उसके दादा ने उसके साथ छेड़खानी की।

Highlightsकिशोरी के पिता को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। 2016 से 2018 के बीच जब वह उत्तर प्रदेश में थी, उसके चाचा ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया और उसके दादा ने उसके साथ छेड़खानी की।

पुणे: उत्तर प्रदेश की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी ने अपने पिता और चाचा पर उसके साथ बार-बार बलात्कार करने और दादा पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किशोरी ने हाल ही में पुणे के अपने कॉलेज में यौन शोषण पर बनी ‘विशाखा समिति’ के सदस्यों को अपनी तकलीफें बतायीं जिसके बाद पूरी बात सामने आयी है। अधिकारी ने बताया कि किशोरी के पिता को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुणे शहर के एक पुलिस थाने में बुधवार को इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2016 से 2018 के बीच जब वह उत्तर प्रदेश में थी, उसके चाचा ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया और उसके दादा ने उसके साथ छेड़खानी की।

किशोरी ने पुलिस को बताया, ‘‘2018 में पुणे आने के बाद किशोरी ने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में लिखकर अपने पिता को बताया। लेकिन, इसमें दोषियों के खिलाफ कुछ करने के बजाए, उसकी मां की अनुपस्थिति में पिता ने भी बार-बार उसके साथ बलात्कार किया।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने किशोरी के पिता, चाचा और दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रहे हैं।’’

Web Title: Pune UP's 17-year old girl serious allegations father and uncle Repeatedly rape molested grandfather family

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे