लाइव न्यूज़ :

Pune Murder Video: हत्या का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने, बीपीओ कर्मचारी ने सरेआम महिला सहकर्मी को मौत के घाट उतारा

By रुस्तम राणा | Updated: January 9, 2025 16:36 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के समय कनौजा पार्किंग एरिया में खड़ा था। जब पीड़िता शुभदा शंकर कोडारे (28) बस से उतरी, तो किसी विवाद को लेकर गुस्से में कनौजा ने उसके दाहिने हाथ पर कोयता से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पहचान शिवाजीनगर निवासी कृष्ण सत्यनारायण कनौजा (30) के रूप में हुई हैजबकि मृतक महिला का नाम शुभदा शंकर कोडारे (28) है, जो आरोपी के साथ काम करती थीकोडारे ने अपने पिता के इलाज के लिए कनौजा से किश्तों में लगभग चार लाख रुपये लिए थेकनौजा उससे अपने पैसे वापस मांग रहा था, जिससे विवाद हो गया

Pune Murder Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) कर्मचारी पुणे के यरवदा क्षेत्र में अपने कार्यस्थल के पास पार्किंग में अपनी महिला सहकर्मी पर कोयता (धारदार हथियार) से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना 7 जनवरी को शाम करीब 6:15 बजे येरवडा में एक बीपीओ फर्म डब्ल्यूएनएस ग्लोबल सर्विसेज की पार्किंग में हुई। 

आरोपी की पहचान शिवाजीनगर निवासी कृष्ण सत्यनारायण कनौजा (30) के रूप में हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के समय कनौजा पार्किंग एरिया में खड़ा था। जब पीड़िता शुभदा शंकर कोडारे (28) बस से उतरी, तो किसी विवाद को लेकर गुस्से में कनौजा ने उसके दाहिने हाथ पर कोयता से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

कनौजा ने कुछ देर तक कोयता को अपने हाथ में रखा, जिससे आस-पास खड़े लोग बीच-बचाव करने से बच गए। जैसे ही उसने कोयता को नीचे गिराया, लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। कोडारे को तुरंत इलाज के लिए नगर रोड स्थित सह्याद्री अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, बाद में अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। कोडारे कराड की मूल निवासी थीं और पिछले चार सालों से बालाजीनगर में रह रही थीं।

येरवडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके ने द फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए कहा, "वे दोनों येरवडा स्थित एक ही कंपनी में काम करते थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह पता चला है कि कोडारे ने अपने पिता के इलाज के लिए कनौजा से किश्तों में लगभग चार लाख रुपये लिए थे। कनौजा उससे अपने पैसे वापस मांग रहा था, जिससे विवाद हो गया। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रहे हैं।"

येरवडा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) और शस्त्र अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :Puneक्राइमहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा