लाइव न्यूज़ :

नर्स ने पहले डायलिसिस मरीज से की अस्पताल में दोस्ती, फिर मांगी 20 लाख रुपये फिरौती, रकम नहीं देने पर बातचीत सोशल करने की दी धमकी

By आजाद खान | Updated: January 2, 2022 11:39 IST

मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी ने उनकी बातचीत को मरीज के परिवार वाले और उसके रिश्तेदारों में भी शेयर करने की धमकी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक नर्स पर मरीज को धमका कर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने का आरोप लगा है। मरीज के पैसे नहीं देने पर उसने बातचीत को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने योजना बनाकर नर्स को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुणे:महाराष्ट्र के पुणे में एक नर्स द्वारा मरीज को धमका कर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित के शिकायत के बाद आरोपी नर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नर्स और नरीज के बीच दोस्ती हो गई थी जिसके बाद दोनों काफी करीब आ चुके थे। ऐसे में इस मौके का फायदा उठाकर नर्स ने मरीज से पैसे एंठना चाहा, मरीज के मना करने पर उसने उसे धमकी दी और कहा कि अगर वे पैसे नहीं देगा तो वह उन दोनों के संबध के बारे में सबको बता देगी। नर्स ने यह भी धमकी दी कि वे मरीज के घर वाले, रिश्तेदार और जान पहचान वालों को भी उनके रिश्ते के बारे में बता कर उसे बदनाम कर देगी। पुलिस ने शिकायत के बाद नर्स को पकड़ने की योजना बनाई और उसे एक जगह बुलाकर रंगे-हाथ गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, मरीज डायलिसिस करवाने के लिए लगातार अस्पताल जाता था जहां उसकी मुलाकात एक नर्स से हुई। डायलिसिस करवाने के दौरान मरीज और नर्स में दोस्ती हो गई जिसके बाद वे फोन पर बात भी करने लगे। इस के बाद आरोपी ने उनके संबध का फायदा उठाकर मरीज को ब्लैकमेंल करने लगी और उससे पैसे की मांग की। नर्स ने मरीज से 20 लाख रुपए की मांग की और नहीं देने पर उसने धमकी दी कि वे उनकी बातचीत को वह सोशल मीडिया पर शेयर कर देगी। नर्स ने मरीज के परिवार वालों को भी उनके संबध के बारे में बताने की बात कही थी। अंत में मरीज आरोपी की मांग से परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस से की थी। 

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी को

यह मामला पुणे के वकाड पुलिस थाने का है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के बाद नर्स को पकड़ने की योजना बनाई गई और फिरौते देने के बहाने से उसे राहतनी के शिवर चौक पर बुलाया गया। योजना पर काम करते हुए पुलिस ने नर्स को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है। 

टॅग्स :क्राइमPuneमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज