लाइव न्यूज़ :

एटीएम तोड़ 17 लाख लेकर भागे, जिलेटिन की छड़ों की सहायता निजी बैंक के एटीएम में किया विस्फोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2021 18:44 IST

पुणे शहर के समीप स्थित आलंदी शहर के निकट कुछ लोगों ने जिलेटिन की छड़ों की सहायता से एक निजी बैंक के एटीएम में विस्फोट किया और लगभग 16-17 लाख रुपये नकदी चुरा ली।

Open in App
ठळक मुद्देतकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं, लेकिन हम चोरों की पहचान नहीं कर पा रहे हैं।

पुणेःमहाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार तड़के चोरों ने विस्फोटकों का उपयोग कर एक बैंक के एटीएम को तोड़ दिया और लगभग 17 लाख रुपये लेकर भाग गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

पिंपरी-चिंचवड पुलिस के डीसीपी मंचक इप्पर ने कहा, '' पुणे शहर के समीप स्थित आलंदी शहर के निकट कुछ लोगों ने जिलेटिन की छड़ों की सहायता से एक निजी बैंक के एटीएम में विस्फोट किया और लगभग 16-17 लाख रुपये नकदी चुरा ली। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही बम खोजी एवं निष्क्रिय दस्ते (बीडीडीएस) सहित एक तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''हमें सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं, लेकिन हम चोरों की पहचान नहीं कर पा रहे हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।'' इस साल पुणे ग्रामीण इलाके में इस तरह की यह दूसरी घटना हुई है, जिसमें एक एटीएम को विस्फोटक से खोलकर पैसे चुरा लिए गए। जुलाई में इसी तरह चाकन एमआईडीसी इलाके के एक एटीएम से चोरों ने 28 लाख रुपये की चोरी की थी।

महाराष्ट्र : पुणे में 30 लाख रुपये मूल्य का 168 किलोग्राम गांजा बरामद, 12 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने सोलापुर जा रहे दो ट्रकों को राजमार्ग पर रोककर तलाशी ली और उनमें से 168 किलोग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले के ग्रामीण क्षेत्र यावत की पुलिस द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गई और इस दौरान 12 लोगों के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने दो टीम बनाईं और एक रेस्तरां के पास जाल बिछाया तथा दो ट्रकों को रोककर उनकी जांच की जिनमें 168 किलोग्राम गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। दोनों ट्रकों को भी जब्त कर लिया गया है जिनकी कुल कीमत करीब 48 लाख रुपये है। इस मामले में सात पुरुषों और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह