लाइव न्यूज़ :

अयोध्या भूमि पूजनः सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर डॉक्टर सहित तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 7, 2020 15:19 IST

राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के मामले में यूपी पुलिस ने एक डॉक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर एक डॉक्टर सहित तीन गिरफ्तार किया गया है।तीनों आरोपियों के संपर्कों की छानबीन की जा रही है।

बहराइच: अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन समारोह के दिन सोशल मीडिया पर कथित रूप से उन्माद फैलाने वाले भड़काऊ संदेश वायरल करने के आरोप में पुलिस ने जिले के जरवल क्षेत्र से एक डॉक्टर व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने शुक्रवार को बताया, "बीते बुधवार को जरवल थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में हीरा मस्जिद के बगल में डॉक्टर अलीम के क्लीनिक पर कुछ लोग बैठकर मोबाइल द्वारा साम्प्रदायिक सद्भाव व राष्ट्रीय अखंडता के विरुद्ध चित्रों, संदेशों व आलेखों का व्हाट्सऐप व ट्विटर के जरिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

’’ उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस ने डॉक्टर अलीम के क्लीनिक पर छापेमारी की तो वहां उक्त डॉक्टर तथा उसके दो अन्य सहयोगी साहिबे आलम व कमरूद्दीन ऐसा करते हुए मिले। तीनों जरवल क्षेत्र के निवासी हैं।

आरोपियों के मोबाइल में भड़काऊ संदेश व चित्र मिले तो पुलिस ने सबके मोबाइल जब्त कर तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को तीनों को जेल भेजा दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गये तीनों आरोपियों के संपर्कों की छानबीन की जा रही है।

गौरतलब है कि राम जन्म भूमि पूजन से पूर्व मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से सचेत किया था कि "सोशल साइट्स पर पुलिस की सतर्क दृष्टि है। सोशल मीडिया पर व्यक्ति, जाति, वर्ग, धर्म व समुदाय से संबंधित अमर्यादित, अभद्र व भड़काऊ टिप्पणियों पर कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।" 

टॅग्स :सोशल मीडियाअयोध्याराम जन्मभूमिडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना