लाइव न्यूज़ :

पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्ति पर चला बुलडोजर, 7 संपत्तियों को पहले किया जा चुका है कुर्क

By भाषा | Updated: September 8, 2020 14:34 IST

इससे पहले 26 और 27 अगस्त को अतीक अहमद की लगभग 60 करोड़ रुपये मूल्य की सात संपत्तियों को कुर्क किया था। अतीक अहमद वर्तमान में अहमदाबाद की जेल में है।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद और उसके परिचितों ने जहां-जहां भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है, उसे हटाने की प्रक्रिया चल रही है। अवैध निर्माण पर ये कार्रवाई पुलिस, राजस्व, विकास प्राधिकरण, नगर निगम जैसे विभागों के सामूहिक प्रयास से की जा रही है।

प्रयागराज:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस के नवाब यूसुफ रोड पर पूर्व सांसद अतीक अहमद द्वारा अवैध रूप से कराए गए निर्माण को प्रशासन ने ढहा दिया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, "यह अवैध निर्माण नजूल की भूमि पर करीब 600 वर्ग गज क्षेत्रफल में कराया गया था जिसे आज प्रयागराज विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने ढहा दिया।"

उन्होंने बताया कि इस निर्माण के जरिए वाणिज्यिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। सर्किल रेट के मुताबिक केवल इस जमीन की कीमत 18 करोड़ रुपये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने बताया कि अतीक अहमद और उसके परिचितों, साथियों एवं रिश्तेदारों ने जहां-जहां भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है, उसे हटाने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस, राजस्व, विकास प्राधिकरण, नगर निगम जैसे विभागों के सामूहिक प्रयास से की जा रही है। पुलिस और प्रशासन इस तरह की और संपत्तियों को चिह्नित कर रहा है। दीक्षित ने बताया कि जहां जहां भी अपराधियों ने अपनी दबंगई के चलते सरकारी भूमि पर इस तरह का कब्जा और निर्माण किया है, उन सभी भवनों को चिह्नित करते हुए सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला