लाइव न्यूज़ :

पूजा चव्हाण केस: पिता का दावा- सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप में आवाज बेटी की नहीं

By विनीत कुमार | Updated: February 15, 2021 12:04 IST

Pooja Chavan Suicide Case: पूजा चव्हाण के पिता ने अपील की है कि उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश नहीं की जाए। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें इस मामले में किसी पर कोई शक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपूजा चव्हाण की मौत पर पिता ने कहा- किसी के खिलाफ कोई शक या शिकायत नहींपोल्ट्री फॉर्म व्यवसाय में लाखों का घाटा होने से आहत थी पूजा, इसलिए की होगी आत्महत्या: लहूदास चव्हाणमहाराष्ट्र के बीड़ की 22 साल की पूजा चव्हाण ने 8 फरवरी को पुणे में कथित तौर पर कर ली थी आत्महत्या

महाराष्ट्र की टिक टॉक स्टार पूजा चव्हाण के पिता लहूदास चव्हाण ने अपनी बेटी के सुसाइड केस को लेकर अहम बात कही है। लहूदास चव्हाण ने कहा कि जो ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है उसमें आवाज पूजा की नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूजा की मौत को लेकर उन्हें किसी के खिलाफ शक नहीं है और न ही कोई शिकायत है। साथ ही उन्होंने अपील कर कहा कि इस तरह समाज में बदनाम कर उन्हें और उनके परिवार को और चोट नहीं पहुंचाई जाए।

पोल्ट्री फॉर्म व्यवसाय में घाटे से आहत थी पूजा चव्हाण! 

लहूदास चव्हाण ने लोकमत को बताया कि जिस मंत्री संजय राठौड़ का नाम केस से जोड़कर लिया जा रहा है, वे पूजा के पिता की तरह हैं। उन्होंने कहा कि पूजा बहुत बड़ी बनना चाहती थी, मगर पोल्ट्री फॉर्म व्यवसाय में लाखों का घाटा होने से वह आहत थी और हमारा अंदेशा है कि इस तनाव में उसने आत्महत्या की होगी।

बता दें कि महाराष्ट्र के बीड़ की 22 साल की पूजा चव्हाण की कुछ दिन पहले पुणे में आकस्मिक मौत हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल हुई, जिसे लेकर यह आत्महत्या का मामला एक सप्ताह से सुर्खियों में छाया हुआ है। 

पूजा के पिता लहूदास रविवार को मीडिया के सामने आए और पूजा की मौत को लेकर मीडिया में चल रही बयानबाजी को गलत ठहराते हुए कहा कि पूजा पढ़ाई के सिलसिले में पुणे गई थी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान हमने उसके नाम पर कर्ज लेकर पोल्ट्री फॉर्म कारोबार शुरू किया। वह हमारे परिवार के लिए बेटा थी। घर का सभी व्यवहार वही देखती थी। 

पिता के अनुसार कोविड-19 महामारी और बर्ड फ्लू के चलते पोल्ट्री फॉर्म व्यवसाय संकट में घिर गया था। इसमें करीब 50 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ था. इसके चलते पूजा तनाव में थी। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया होगा।

पुणे में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स करने आई थी पूजा

पूजा पुणे में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स करने आई थी। वो पुणे में अपने भाई और उसके एक दोस्त के साथ रहती थी। 8 फरवरी को पूजा ने पूणे के वानावाड़ी एरिया में हेवन पार्क नाम की बिल्डिंग से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। 

इस केस में मंत्री राजेश राठौड़ का भी नाम कथित तौर पर सामने आया। एक फोन रिकॉर्डिंग वायरल हुई जिसे कथित तौर पर पूजा और संजय राठौड़ के बीच हुई बातचीत का अंश बताया जा रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इसके बाद पूजा चव्हाण की मौत की जांच की मांग की थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO