लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: खाकी हुई शर्मसार, शादी के नाम पर 15 साल की बच्ची से दारोगा ने किया रेप

By भारती द्विवेदी | Updated: August 2, 2018 09:09 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी लड़की के मां-बाप को दूसरे कमरे में बंद कर देता था फिर लड़की से बलात्कार करता था।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अगस्त: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। रीवा के जिले के मउगंज थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा को 15 साल की लड़की से बलात्कार करने के मामले में न्यायित हिरासत में भेजा गया है। आरोपी थाना प्रभारी ने शादी के नाम पर झांसा देकर पीड़िता से कई महीनों से रेप कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी लड़की के मां-बाप को दूसरे कमरे में बंद कर देता था फिर लड़की से बलात्कार करता था।

इस मामले में मीडिया से बात करते हुए वहां के एएसपी शिव कुमार सिंह ने बताया है कि 27 जुलाई को आरोपी ने शादी की बात कहकर लड़की को रीवा से 60 किलोमीटर दूर मऊगंज बुलाया था। लड़की की रहने का इंतजाम उसने एक लॉज में किया था। फिर लॉज में भी उसने लड़की से रेप किया। लड़की की शिकायत के बाद आरोपी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र मिश्रा को रात में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मऊगंज के अपर सत्र न्यायाधीश मनीष पाटीदार की अदालत में पेश किया गया। फिर उसे वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बता दें कि 45 वर्षीय आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। जबकि पीड़िता 15 साल की है और क्लास नौवीं की छात्रा है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रेपमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना