लाइव न्यूज़ :

स्वयंभू दाती महाराज के छतरपुर आश्रम पहुंची पुलिस, जुटाएगी बलात्कार के साक्ष्य

By भाषा | Updated: June 15, 2018 19:40 IST

पुलिस ने 13 जून को युवती से पूछताछ की थी और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया था।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जूनः अपराधा शाखा की एक टीम आज बलात्कार के आरोपी स्वयंभू बाबा दाती महाराज के छतरपुर आश्रम पहुंची। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपराध शाखा ने इस हफ्ते की शुरुआत में मामले की जांच जिला पुलिस से अपने हाथ में ली थी।

दाती महाराज पर 25 वर्षीय एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती ने रविवार को फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले को अपराध शाखा को हस्तांतरित किया गया। पुलिस ने कहा कि वे “सुराग जुटाने” के लिए छतरपुर के असोला स्थित आश्रम गए थे। 

पुलिस ने 13 जून को युवती से पूछताछ की थी और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया था। साथ ही उन्होंने दाती महाराज के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया ताकि वह देश छोड़कर न जा सके।

महिला ने बताया कि वह एक दशक तक दाती महाराज की शिष्य रही लेकिन बाबा और उसके दो चेलों द्वारा बलात्कार किए जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट आई थी। वह करीब दो साल पहले आश्रम से भाग गयी थी और लंबे समय से अवसाद में थी। अवसाद से उबरकर उसने अपने माता - पिता को पूरी बात बताई जिन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण