लाइव न्यूज़ :

नई नवेली दुल्हन के कमरे में शराब ढूंढने पहुंची बिहार पुलिस, सारा समान इधर-उधर किया, नया कारनामा ऑपरेशन सॉरी रहा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2021 21:25 IST

वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज में पटना से आई उत्‍पाद विभाग की टीम की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गए हैं. 

Open in App
ठळक मुद्दे नवदंपति के कमरे में आधी रात को शराब की तलाशी ली गई.बिना महिला सिपाही के. इस दौरान सारे सामान को उधेड़ कर रख दिया.घरवाले बगैर किसी गलती के शर्मसार हैं.

पटनाः बिहार में एकबार फिर से निजता के कानून का उल्लंघन का मामला सामने आई है, जहां सात दिनों पहले ही जिस घर में शहनाई बजी थी और पति-पत्नी अपने कमरे में सो रहे थे, उस कमरे में शराब की खोज में पहुंची पुलिस ने निजता का भी ख्याल नही रखा.

 

वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज में पटना से आई उत्‍पाद विभाग की टीम की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गए हैं. बताया जाता है कि नई-नई हुई शादी के बाद नवदंपति के कमरे में आधी रात को शराब की तलाशी ली गई, वह भी बिना महिला सिपाही के. इस दौरान सारे सामान को उधेड़ कर रख दिया. घरवाले बगैर किसी गलती के शर्मसार हैं.

नई नवेली दुल्हन परेशान है. दूल्हे के समझ में नहीं आ रहा यह सब हुआ क्या है? यह उत्पाद पुलिस का नया कारनामा ऑपरेशन सॉरी रहा. इतना ही नहीं काफी देर तक पूरे 3 मंजिला घर के सामानों को खंगाला गया. घर के लोग घबरा कर बेहोश होते रहे. पड़ोसी भी शक भरी नजरों से देखते रहे. लेकिन बगैर महिला पुलिस के उत्पाद की टीम कानून की धज्जियां उड़ाती रही.

घर के कोने-कोने की तलाशी के दौरान जब कुछ नहीं मिला तो उत्‍पाद विभाग की टीम सॉरी बोलकर लौट गई. इस काम से परिवार के लोग सदमे में हैं. बताया जाता है कि बूटन भगत के बेटे राहुल की शादी एक सप्‍ताह पहले हुई थी. गुरुवार की देर रात अचानक पटना से उत्‍पाद विभाग की टीम पहुंच गई. घर का दरवाजा खुलवाने के बाद तीन म‍ंजिले घर में सभी धड़धड़ाते घुस गए.

उनको देखकर परिवार के लोग अचानक सहम गए. लोगों ने जब पूछा तो कहा कि हम शराब चेक करने आए हैं. इसके बाद हर कमरे की तलाशी ली जाने लगी. नई नवेली दुल्‍हन के कमरे में भी नवदंपती को जगाकर हर सामान की तलाशी ली गई. इस दौरान राहुल की मां बेहोश हो गई. काफी देर तक जांच-पड़ताल चलती रही.

इस दौरान कोई महिला कर्मी उनके साथ नहीं थी. काफी पूछने पर पता चला कि दोपहर दो बजे शराब की पेटियां घर में उतारी गई है. इसकी सूचना किसी ने दी थी तब पुलिस के सहयोग से उत्‍पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी.  उल्लेखनीय है कि भले ही पूरे प्रदेश में शराबबंदी के बाद भी धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही हो और लोग जहरीली शराब से मर रहे हों.

लेकिन इसपर अंकुश लगाने की बजाय उत्पाद पुलिस लोगों को परेशान कर सरकार के समीक्षा बैठक को सफल बनाने में जुट हुई है. बता दें कि पिछले दिनों में पटना में हुई ऐसी ही एक घटना को लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली