लाइव न्यूज़ :

Gujrat Family Suicide : माता-पिता और बीवी के साथ तीन बच्चों को दिया जहर, फिर लगाई खुद फांसी, एक परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या

By धीरज मिश्रा | Updated: October 28, 2023 16:36 IST

आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को यहां से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सूरत के डीसीपी राकेश बारोट ने कहा कि एक परिवार के सात सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसूरत में एक परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या पुलिस को फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला सुसाइड के पीछे आर्थिक तंगी, पुलिस कर रही है जांच

Gujrat Family Suicide: गुजरात के सूरत से दिल दहलाने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक परिवार ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को यहां से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सूरत के डीसीपी राकेश बारोट ने कहा कि एक परिवार के सात सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। हम कारणों की पुष्टि कर रहे हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार आर्थिक समस्या से जूझ रहा था। फिलहाल, आगे की जांच चल रही है। 

सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या करने के पीछे किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम लिखे हैं। जिनको उधार के पैसे लौटाने थे। खबरों के अनुसार, फर्नीचर व्यवसाय में लगे परिवार ने कुछ लोगों से उधार के तौर पर पैसे लिए थे। हालांकि जब वह पैसे चुकाने के लिए पैसे नहीं जुटा पाए तो परिवार के लोगों ने आत्महत्या कर ली। 

क्या कहती है पुलिस

पुलिस के अनुसार,  मनीष सोलंकी सूरत के पालनपुर पाटिया इलाके के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के सी-2 बिल्डिंग के जी-1 में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में माता-पिता. पत्नी और तीन बच्चे थे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे मनीष ने पहले माता-पिता के साथ बीवी और तीन बच्चों को जहर दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं जब पुलिस को घटना की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। आसपास के लोगों का कहना है कि मनीष यूं तो फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े थे।

लेकिन काफी समय से पैसे की तंगी से जूझ रहे थे। उन पर कई लोगों का उधार भी था। जिसे चुकाने के लिए शायद उनके पास पैसे नहीं थे। लोगों का यह भी कहना है कि उधार के पैसे चुकाने के लिए परिवार के लोग जिस फ्लैट में रहते थे। उसे बेचने के लिए प्रयास किया। लेकिन फ्लैट नहीं बिका तो आखिर में सुसाइड करने जैसा कदम उठाया। 

टॅग्स :गुजरातक्राइमSuratभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए