लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म के बाद आग के हवाले की गई 16 वर्षीय दलित किशोरी की 12 दिन बाद इलाज के दौरान मौत, गांव में पुलिस बल तैनात, दोनों आरोपी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2022 11:16 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि पीड़िता की लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदलित किशोरी की 12 दिन बाद सोमवार को इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

पीलीभीतः पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद आग के हवाले की गई दलित किशोरी की 12 दिन बाद सोमवार को इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि पीड़िता की लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए हैं। प्रभु ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव में एहतियात के तौर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि गत सात सितंबर को माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव में राजवीर और ताराचंद नामक युवकों ने घर में घुस कर 16 वर्षीय दलित लड़की से कथित दुष्कर्म किया था।

उसके बाद दोनों ने डीजल डालकर किशोरी को जला दिया था। अधिकारी ने कहा कि लड़की को पहले पीलीभीत जिला अस्पताल और फिर लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उसकी मृत्यु हो गई।

प्रभु ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मृत्यु के बाद अब मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी और उनके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा