लाइव न्यूज़ :

पति से फोन पर झगड़ा, पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल से नाराज होकर मायके आ गई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2021 20:36 IST

महिला के ताऊ जगरूप सिंह ने बताया कि मायके में उनकी भतीजी रंजना ने सोमवार रात पति के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना रंजना के ससुरालियों को दे दी गई हैं किंतु अभी तक कोई भी ससुराली नहीं आया है।पांच साल पहले रंजना की शादी जनपद कासगंज के ग्राम बहेलिया के कृष्ण गोपाल के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही पति-पत्नी में गृह क्लेश होने लगी थी।

एटाः जिले में मलावन थानाक्षेत्र के नगला भूपाल गांव में 27 वर्षीय एक महिला ने पति से फोन पर झगड़ा होने के बाद फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

महिला के ताऊ जगरूप सिंह ने बताया कि मायके में उनकी भतीजी रंजना ने सोमवार रात पति के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना रंजना के ससुरालियों को दे दी गई हैं किंतु अभी तक कोई भी ससुराली नहीं आया है।

सिंह ने बताया कि पांच साल पहले रंजना की शादी जनपद कासगंज के ग्राम बहेलिया के कृष्ण गोपाल के साथ हुई थी और शादी के बाद से ही पति-पत्नी में गृह क्लेश होने लगी थी। उन्होंने बताया कि पति के साथ झगडे के बाद रंजना एक महीने पहले अपनी ससुराल से नाराज होकर मायके आ गयी थी। इस दंपति की तीन वर्षीय एक पुत्री भी है।

प्रभारी निरीक्षक मलावन पंकज मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच फोन पर हुये झगड़े में ऐसा क्या हुआ कि रंजना ने फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है घटना की तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए