लाइव न्यूज़ :

PFI ने दशहरा पर आरएसएस, भाजपा नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई, पुलिस सूत्रों का दावा

By रुस्तम राणा | Updated: September 26, 2022 17:01 IST

महाराष्ट्र एटीएस से जुड़े सूत्रों ने कहा, पीएफआई ने अगले महीने दशहरे के दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं और पार्टी के वैचारिक संरक्षक आरएसएस को निशाना बनाने और उनके आंदोलनों की निगरानी करने की योजना बनाई है। 

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस का नागपुर मुख्यालय, पीएफआई के लक्ष्यों की सूची में शामिल, पुलिस सूत्रों का दावापुलिस सूत्र ने कहा- PFI की दशहरा पर भाजपा के शीर्ष नेताओं और RSS को निशाना बनाने की योजनाएनआईए ने पिछले हफ्ते देश भर में पीएफआई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते 106 लोगों को गिरफ्तार किया

मुंबई: महाराष्ट्र एटीएस (आतंक निरोधक दस्ता) से जुड़े सूत्र ने पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि पीएफआई ने अगले महीने दशहरे के दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं और पार्टी के वैचारिक संरक्षक आरएसएस को निशाना बनाने और उनके आंदोलनों की निगरानी करने की योजना बनाई है। 

आपको बता दें कि एनआईए ने पिछले हफ्ते देश भर में पीएफआई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पीएफआई सदस्य आतंकवादी समूहों के साथ काम कर रहे हैं। 22 सितंबर को 11 राज्यों में एनआईए, ईडी और पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा किए गए कई छापे में 106 से अधिक पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नागपुर मुख्यालय, पीएफआई के लक्ष्यों की सूची में शामिल है। सूत्रों ने नाम नहीं बताने की शर्त में कहा कि पीएफआई ने विशेष रूप से महाराष्ट्र में दशहरे पर आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने की योजना बनाई है। पीएफआई के खिलाफ की गई व्यापक कार्रवाई में सैकड़ों पीएफआई सदस्यों और शीर्ष पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें 20 महाराष्ट्र के है।

इस बीच असम राज्य ने गृह मंत्रालय से पीएफआई को आतंकवादी समूहों के साथ कथित संबंधों के लिए प्रतिबंधित करने के लिए कहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चिंता जताई है कि पीएफआई पूरे देश में फैला हुआ है, इसलिए एक भी राज्य इससे नहीं लड़ सकता है, इसलिए केंद्र द्वारा इसे प्रतिबंधित करने की आवश्यकता है।

वहीं सोमवार को दिल्ली की एनआईए कोर्ट ने पीएफआई से जुड़े 19 आरोपियों की रिमांड 5 दिन और बढ़ा दी है। चार दिन की रिमांड खत्म होने पर उन्हें अदालत में पेश किया गया। 

टॅग्स :PFIRSSBJPMaharashtra Anti-Terrorism Squad
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड