मेट्रो के आदर्श नगर स्टेशन पर व्यक्ति ने की खुदकुशी, येलो लाइन सेवा प्रभावित
By भाषा | Published: September 11, 2019 05:37 PM2019-09-11T17:37:10+5:302019-09-11T17:37:10+5:30
अधिकारियों ने बताया कि मजलिस पार्क इलाके के निवासी अनिल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुरूग्राम में हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।
दिल्लीमेट्रो के आदर्श नगर स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन के सामने कूदकर 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। इस घटना के कारण येलो लाइन पर कुछ देर के लिए सेवा प्रभावित हुई।
अधिकारियों ने बताया कि मजलिस पार्क इलाके के निवासी अनिल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुरूग्राम में हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।
घटना दोपहर दो बजकर 45 मिनट के आसपास हुई। उस वक्त ट्रेन हुडा सिटी सेंटर की ओर जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारण समयपुर बादली और विश्वविद्यालय स्टेशनों के बीच कुछ समय के लिए मेट्रो सेवा प्रभावित हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘तीन बजे सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गया। मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गयी।’’