लाइव न्यूज़ :

फेसबुक के फेर में फंसे बुजुर्ग, गंवा बैठे चार लाख, लड़की बन युवक ने किया ब्लैकमेल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2021 15:41 IST

फेसबुक पर युवक ने लड़की के नाम से फर्जी एकाउंट बनाया फिर 65 साल के बुजुर्ग को मैसेज भेजने लगा. बुजुर्ग भी उससे चैट करने लगे.

Open in App
ठळक मुद्देअश्लील बातचीत भी हुई. इसके साथ ही कई तस्वीरों का भी आदान-प्रदान हुआ.बुजुर्ग पर दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाकर केस करने की धमकी दी. बदमाशों ने बुजुर्ग को राजीवनगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी की फर्जी कॉपी भेज दी.

पटनाः सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार फर्जीवाडे़ के मामले सामने आने लगे हैं. इसी क्रम में फेसबुक के जरिये फर्जी अकाउंट बना कर एक बुजुर्ग से करीब 4 लाख रुपये बदमाशों द्वारा वसूले जाने का मामला प्रकाश में आया है.

इसमें एक युवक ने लड़की के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया और फिर उस अकाउंट के जरिये बुजुर्ग को ब्लैकमेल करने लगा.  बताया जाता है कि फेसबुक पर युवक ने लड़की के नाम से फर्जी एकाउंट बनाया फिर 65 साल के बुजुर्ग को मैसेज भेजने लगा. बुजुर्ग भी उससे चैट करने लगे. इस दौरान उससे अश्लील बातचीत भी हुई. इसके साथ ही कई तस्वीरों का भी आदान-प्रदान हुआ.

इसी बीच एक दिन उसने बुजुर्ग पर दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाकर केस करने की धमकी दी. इसके साथ ही बदमाशों ने बुजुर्ग को राजीवनगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी की फर्जी कॉपी भेज दी, जिसे देखकर बुजुर्ग डर गये. युवक ने डरा-धमकाकर उनसे चार लाख रुपये ले लिये.

इसके बाद भी वह लड़की बनकर और पैसों की डिमांड करने लगा. पानी सिर के उपर चढ़ता देख बुजुर्ग ने हिम्मत जुटाई और अपने किसी रिश्तेदार को इसकी जानकाई दी. जिसके बाद प्राथमिकी की कॉपी लेकर उनके संबंधी राजीवनगर थाने पहुंचे. जिसके बाद पता चला कि, ऐसा कोई केस ही दर्ज नहीं हुआ है. प्राथमिकी फर्जी है और इसमें थानेदार का किया गया हस्ताक्षर भी फर्जी है. 

इस संबंध में राजीवनगर थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि ऐसा मामला प्रकाश में आया है. लेकिन पीड़ित की ओर से फर्जी प्राथमिकी दिखाकर ठगी करने से संबंधित आवेदन नहीं मिला है. अगर लिखित शिकायत मिलेगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी. यहां बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का मामला प्रकाश में आया है.

इस तरह की खबरें पहले भी आ चुकी है और अब तक कई लोग इसके शिकार हो चुके है. जानकारों का कहना है कि फेसबुक पर बने नकली खातों से सावधान रहने की जरूरत है. खासकर जिन लोगों से जान-पहचान न हो उनसे सोशल साइट्स पर जुड़ने से बचें. व्यक्तिगत रूप से ऐसे लोगों से चैट न करें.

अगर कोई आपके मैसेंजर पर मैसेज भेजता है तो उसे अनदेखा करें. अपरिचित व्यक्ति को ब्लॉक कर दें. इन दिनों ऐसा रैकेट सक्रिय है जो फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स के माधयम से लोगों से दोस्ती करता है. फिर उनसे ठगी कर रुपये वसूल लेता है. 

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाक्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला