लाइव न्यूज़ :

पटना सेक्स रैकेट मामले में नया खुलासा, ग्राहकों के डिमांड पर विदेश से सप्लाई करवाई जाती थीं लड़कियां

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2019 16:30 IST

Patna Sex Racket Case: थानेदार कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. पुलिस के मुताबिक कई दलाल भी इस रैकेट में काम करते थे, जिनका काम ग्राहकों को अड्डे तक पहुंचाना था.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजधानी पटना में हुए ऑनलाइन सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद अब यह बात सामने आई है कि ग्राहकों के डिमांड पर कॉल गर्ल्स को फ्लाइट से कोलकाता और नेपाल से पटना बुलाया जाता था. पुलिस के जांच में यह बात भी सामने आई है कि पाटलिपुत्र थाना इलाके के जिस फ्लैट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, उस फ्लैट में प्रतिदिन नयी-नयी लड़कियों व अनजान लोगों की आवाजाही लगी रहती थी.

बिहार की राजधानी पटना में हुए ऑनलाइन सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद अब यह बात सामने आई है कि ग्राहकों के डिमांड पर कॉल गर्ल्स को फ्लाइट से कोलकाता और नेपाल से पटना बुलाया जाता था. यह काम सेक्स रैकेट सरगना की पत्नी रानी थापा किया करती थी. रानी थापा के नेपाल में कनेक्शन हैं और कई बार वह नेपाल कनेक्शन के जरिये कॉल गर्ल्स को यहां तक बुलवा चुकी है. सेक्स रैकेट सरगना सुजीत कुमार की पत्नी रानी थापा के मोबाइल से कई अहम सुराग मिले हैं.

पुलिस के जांच में यह बात भी सामने आई है कि पाटलिपुत्र थाना इलाके के जिस फ्लैट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, उस फ्लैट में प्रतिदिन नयी-नयी लड़कियों व अनजान लोगों की आवाजाही लगी रहती थी. शराब का दौर चलता था और ग्राहकों को शबाब के साथ शराब भी परोसी जाती थी. 

सबसे अनोखी बात ये है कि शराब की गंध को छुपाने के लिए प्रतिदिन फ्लैट के गेट पर अगरबत्ती जला कर रखी जाती थी और यह अगरबत्ती पूरे दिन में कई बार रखी जाती थी. पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने जब इस रैकेट की पड़ताल शुरू की तो परत दर परत कई राज खुलते गये. 

पुलिस ने जब सरगना के वाट्स एप चैट की छानबीन शुरू की तो उसमें कई कॉल गर्ल की तस्वीरें मिली. चैट में सरगना ग्राहकों से बात किया करता था. रुपये की डिलिंग भी वाट्स एप पर होती थी. सरगना एक एकाउंट नंबर बताता था, जिसमें रुपये डाले जाते थे. फिर ग्राहकों को ठिकाना बताया जाता था. हमेशा कोडवर्ड में सेक्स रैकेट माफिया बात किया करता था ताकि कोई कुछ समझ न सके. 

सेक्स रैकेट का माफिया सुजीत कुमार इतना शातिर था कि वह फ्लैट की पहचान के लिए गेट के ऊपर प्रतिदिन नींबू व मिर्ची की माला टांगकर रखता था क्योंकि फ्लैट के आगे कोई नंबर नहीं लिखा था और ग्राहकों को फ्लैट की पहचान कराने के लिए नींबू मिर्ची लगाई जाती थी. इसके साथ ही नींबू व मिर्ची इसलिए भी टांगा जाता था ताकि किसी की नजर ना लगे और धंधा भी काफी जोर-शोर से चले.

थानेदार कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. पुलिस के मुताबिक कई दलाल भी इस रैकेट में काम करते थे, जिनका काम ग्राहकों को अड्डे तक पहुंचाना था. दूसरी ओर पुलिस सेक्स रैकेट सरगना और उसकी पत्नी का बैंक एकाउंट नंबर पता लगा रही है ताकि उसपर भी कार्रवाई की जा सके. 

उन्होंने बताया कि सुजीत कुमार हाइटेक तरीके से धंधे का संचालन कर रहा था. उसने मोबाइल नंबर से कई नामों से ऑनलाइन सेक्स पोर्टल व वेबसाइट बना रखा था. इन लोगों ने प्लेब्यॉय पटना, रिया कुमारी, रिया पटेल हॉट एंड सेक्सी, पर्सनल सर्विस पटना, पटना कॉल गर्ल जिया पटेल वीआइपी नंबर एस्कोर्ट, एस्कोर्ट इन पटना आदि बना रखा था. साथ ही कई लड़कियों की फोटो भी डाल रखा था. 

इन पोर्टल व वेबसाइट पर उसकी पत्नी रानी का भी मोबाइल नंबर अंकित था. कॉलेज गर्ल व घरेलू महिलाओं को उपलब्ध कराने का दावा कर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करता था. अगर किसी को उक्त सर्विस लेनी होती थी तो वह कॉल करता था.

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला