लाइव न्यूज़ :

पटनाः साइंस कॉलेज छात्रावास में रैगिंग, जबरन डांस कराया, विरोध करने पर मारपीट, 9 सीनियर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2022 18:51 IST

बिहार के पटना का मामला है. फराडे हॉस्टल के अधीक्षक संदीप गर्ग ने यह कार्रवाई कॉलेज प्रशासन की तरफ से निर्देश मिलने के बाद किया है.

Open in App
ठळक मुद्देपूरे मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.छात्रावास से हटाने का आदेश दिया गया है.घटना में शामिल कुछ छात्रों को पकड़ा गया है.

पटनाः शिक्षण संस्थानों में रैगिंग पर प्रतिबंध लगाये जाने के बावजूद गाहे-बगाहे रैगिंग की घटनाएं सामने आ जाती हैं. ताजा मामला बिहार के सबसे प्रतिष्ठित महाविद्यालय में शामिल पटना के साइंस कॉलेज से सामने आई है. यहां लड़कों के छात्रावास में बीएससी पार्ट वन के छात्र से कुछ सीनियर छात्रों के द्वारा जबरन डांस कराया गया.

 

इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई. रैगिंग झेलने वाले छात्र के पिता की शिकायत पर 9 सीनियर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि कॉलेज प्रशासन को इस बात की जानकारी तब हुई जब यूजीसी से इस संबंध को एक पत्र मिला, जिसमें घटना का जिक्र था. जिसके बाद आनन फानन में अब जांच बैठाई गई है.

इस दौरान छात्रावास के नौ सीनियर छात्रों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया. प्रशासन ने साफ कर दिया है अगर जांच में छात्र दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना बीते 15 फरवरी की बताई जा रही है. आरोप है कि छात्रावास में बीएससी पार्ट वन के गणित ऑनर्स के छात्र से डांस कराया और विरोध करने पर मारपीट की.

यूजीसी ने इस घटना की जांच कर रिपोर्ट मांगी है. पीड़ित छात्र आरा जिले का रहने वाला है. जिन छात्रों ने जूनियर के साथ रैगिंग की है, उनमें इरफान अली, युसूफ, नवनीत कुमार, अब्दुल्ला, अमरजीत कुमार, आजाद आलम, शशि रंजन, रोहित सिंह और विवेकानंद झा शामिल हैं. फराडे हॉस्टल के अधीक्षक संदीप गर्ग ने यह कार्रवाई कॉलेज प्रशासन की तरफ से निर्देश मिलने के बाद किया है.

वहीं, इस मामले में साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एसआर पद्मदेव ने बताया कि यूजीसी से पत्र प्राप्त होने के बाद पीड़ित छात्र के पिता से बात भी हुई. पीडित छात्र से जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. इस घटना में शामिल कुछ छात्रों को पकड़ा गया है. उन्हें छात्रावास से हटाने का आदेश दिया गया है. पूरे मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली