लाइव न्यूज़ :

पटना में दिनदहाडे़ 15 लाख रुपये लूटे, कर्मचारी को हथियार का भय दिखाकर बंधक बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2021 21:15 IST

बिहार में पटना के फुलवारीशरीफ के एम्स-नौबतपुर रोड का है. अपराधियों ने दिनदहाडे़ फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मी से 15 लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देघटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है.अपराधियों ने आराम से लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए.

पटनाः बिहार में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ नहीं है, शायद इसीलिए अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. लेकिन अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है.

 

ताजा मामला पटना के फुलवारीशरीफ के एम्स-नौबतपुर रोड का है, जहां अपराधियों ने दिनदहाडे़ फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मी से 15 लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है.

हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर नकाबपोश अपराधी हथियारों के साथ फ्लिपकार्ट के पिकअप सेंटर में घुसे और सभी कर्मचारी को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया. हथियार देखते ही सभी कर्मचारी सहम गए. इसके बाद अपराधियों ने आराम से लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए.

बताया जा रहा है कि पूरी घटना की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के आलाअधिकारी भी मौके पर पहुंचे और फुटेज के आधार पर बदमाशों की धरपकड की कोशिशों में जुटे हैं. पुलिस ने फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी ली है. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला