लाइव न्यूज़ :

Patna PNB loot: 21 लाख रुपए लूटे, बैंक में लगे कैमरे और सीडी लेकर फरार, जमुई बाजार में 6 अपराधियों का तांडव, हथियार लहराते हुए आराम से फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2024 15:48 IST

Patna PNB loot: घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पोल्ट्री इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देखा कि इसी रास्ते अपराधी फरार हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक में लगे कैमरे और सीडी को भी लेकर फरार हो गए।हथियार निकालकर बैंक और दूसरे ग्राहकों को बंधक बना लिया।बंधक बनाने के बाद बैंक में स्थित छोटी-सी रसोई घर में सभी को बंद कर दिया।

Patna PNB loot: बिहार में बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना राजधानी पटना से महज 20 किलोमीटर दूर पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिन बाज़ार थाने के जमुई बाजार में घटी, जहां 6 नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर पंजाब नेशनल बैंक से 21 लाख रुपए लूट कर आराम से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बैंक में पहले प्रवेश किया उसके बाद बैंक के तमाम कर्मियों को एक कमरे में बंद कर कर लूट की घटना को अंजाम दिया। बैंक में लगे कैमरे और सीडी को भी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पोल्ट्री इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देखा कि इसी रास्ते अपराधी फरार हुए हैं। घटना की जानकारी देते हुए पटना पश्चिम के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि सोमवार की सुबह 10:00 से 10:30 बजे के करीब अपराधी ग्राहक बनकर आए थे। इसके बाद अचानक से हथियार निकालकर बैंक और दूसरे ग्राहकों को बंधक बना लिया।

बंधक बनाने के बाद बैंक में स्थित छोटी-सी रसोई घर में सभी को बंद कर दिया। फिर पिस्टल दिखाकर बैंक कर्मचारियों से लॉकर खुलवाया। इसके बाद लॉकर से 21 लाख लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सभी लुटेरे काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर आए थे।

बता दें कि बिहार के पूर्णिया में तनिष्क शोरूम के डकैती की घटना के बाद दूसरी बड़ी वारदात राजधानी पटना में हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हाल के दिन में बिहार में लूट की घटनाओं में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। आए दिन किसी न किसी बैंक, आभूषण दुकान, घर, सीएसपी सेंटर, पेट्रोल पंप पर बड़ी लूट की घटना देखने को मिल रही है।

दो दिन पहले ही गया में अपराधियों ने एयरटेल कार्यालय में एक कर्मचारी को गोली मारकर करीब 14.5 लाख रुपये लूट लिए थे। वहीं बीते 15 जून को आरा के गजराजगंज थाना के चौकीपुर पासवान चौक से ग्रामीण बैंक की सीएसपी से एक लाख बीस हजार की लूट और 8 जुलाई को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा स्टेट बैंक की सीएसपीसे 3 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने