लाइव न्यूज़ :

पटनाः चलती ऑटो पर ताड़ का पेड़ गिरा, चालक सहित तीन यात्रियों की मौत, कुल 7 लोग थे सवार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2022 17:13 IST

बिहारः पुलिस ने हादसे के शिकार हुए तीनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल कराया।

Open in App
ठळक मुद्देमरीज का इलाज कराने के लिए पटना लेकर आए थे।मरीज को डॉक्टर से दिखाने के बाद सभी लोग वापस घर लौट रहे थे।महावीर कैंसर संस्थान के पास ताड़ का पेड़ ऑटो पर गिर गया।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को घटी एक ह्रदयविदारक घटना में ऑटो में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के महावीर कैंसर अस्पताल के पास हुई, जहां चलती ऑटो पर ताड़ का पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से ऑटो चालक सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई।

ऑटो पर कुल 7 लोग सवार थे। इनमें चार का इलाज बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी ऑटो जा रही थी, तभी ताड़ का पेड़ ऑटो पर ही गिर गया। जिसकी वजह से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो में सवार यात्री उसमें दब गए और तीन की मौत हो गई।

जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। बीच सड़क पर हुए इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने हादसे के शिकार हुए तीनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल कराया। कहा जा रहा है कि ऑटो सवार लोग किसी मरीज का इलाज कराने के लिए पटना लेकर आए थे। मरीज को डॉक्टर से दिखाने के बाद सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान महावीर कैंसर संस्थान के पास ताड़ का पेड़ ऑटो पर गिर गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?