लाइव न्यूज़ :

Patna News: 2 युवकों की पीट-पीटकर हत्या?, ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग गोदाम में घुसे थे शख्स, कमरे बंद कर बेरहमी से कूटा, मौके पर ही...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2024 17:22 IST

Patna News: मृतकों की पहचान दीघा इलाके में किराए पर रहने वाले राजेश्वर साह के बेटे रोहित साह और दीघा थाना इलाके के पाटलिपुत्र निवासी उमेश राय के बेटे राकेश राय के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदीघा पुलिस दोनों को दानापुर अनुमंडल अस्पताल ले गई।चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।गोदाम मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दीघा थाना क्षेत्र के पॉलसन रोड में गुरुवार सुबह दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग गोदाम में दो शख्स चोरी करने के लिए घुसे थे। इसकी भनक गोदाम मालिक और कर्मियों को लगी और उनलोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद कमरे में बंद कर दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दीघा पुलिस दोनों को दानापुर अनुमंडल अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस द्वारा गोदाम मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतकों की पहचान दीघा इलाके में किराए पर रहने वाले राजेश्वर साह के बेटे रोहित साह और दीघा थाना इलाके के पाटलिपुत्र निवासी उमेश राय के बेटे राकेश राय के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

मृतक राकेश राय की पत्नी ने बताया कि बुधवार की शाम 4 बजे दही-चूड़ा खाकर वह घर से निकले थे। गुरुवार सुबह पुलिस ने कहा कि राकेश को दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया है। हम लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वो मृत पड़े हुए हैं। राकेश के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

एसडीपीओ- 2 दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि 26 सितंबर की अहले सुबह 3 बजे के करीब डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि पॉलसन रोड स्थित ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग दुकान में चोरी करने घुसे दो चोरों को पकड़कर रूम में बंद कर रखा गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि पकड़े गए दोनों चोर की बेरहमी से पिटाई की गई है।

दोनों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में गोदाम मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक राजेश राय पहले भी मोबाइल चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। वहीं दूसरे आरोपित रोहित साह का पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना में आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम