लाइव न्यूज़ :

पटनाः सुहागरात के दिन दुल्हन ने दुल्हा को चप्पलों से पीटा, वर और वधू पक्ष ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2022 20:05 IST

सेवानिवृत रेल अधिकारी विजय सिंह, उनकी पत्नी और बेटे रोहित का आरोप है कि धरने पर बैठी बहू और उनके परिजनों ने घर की बिजली काट दी है.

Open in App
ठळक मुद्दे घटना के बाद दुल्‍हन अपने माता-पिता के साथ दूल्‍हे के घर के सामने धरना पर बैठ गई है.स्मिता की शादी रोहित के साथ बडे़ ही धूमधाम के साथ हुई थी.शादी के चार महीने बाद ही ससुरालवालों ने उसे जबरन घर से निकाल दिया.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के राजीवनगर थाने इलाके से एक  हैरान कर देने वाले घटना सामने आई है, जिसमें वर पक्ष के लोगों ने दुल्हन पर आरोप लगाया है कि उसने सुहागरात में अपने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी है. जबकि वधू पक्ष के लोगों का कहना है कि ससुरालवालों ने उन्‍हें घर से बाहर निकाल दिया है.

इस घटना के बाद दुल्‍हन अपने माता-पिता के साथ दूल्‍हे के घर के सामने धरना पर बैठ गई है. बताया जाता है कि स्मिता की शादी रोहित के साथ बडे़ ही धूमधाम के साथ हुई थी. स्मिता का आरोप है कि उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज में बहुत कुछ दिया, लेकिन शादी के चार महीने बाद ही ससुरालवालों ने उसे जबरन घर से निकाल दिया.

जबकि लड़के के परिजनों की मानें तो स्मिता ने सुहागरात में ही रोहित की पिटाई कर दी थी. पिछले दो दिनों से चल रहे इस फैमिली ड्रामा पुलिस तक पहुंच चुका है. राजीवनगर थाने की पुलिस रोहित के घर के बाहर कैंप कर रही है. दोनों पक्ष के लोग अपनी बात पर अड़े हुए हैं. मुहल्ले के लोग दोनों पक्ष को समझाने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है.

वर और वधू पक्ष के लोग अपनी बात पर अडे़ हुए हैं। बहू का कहना है कि वह अपने ससुराल में रहना चाहती है, लेकिन ससुराल के लोग उसे रखने को तैयार नहीं हैं. इधर, सेवानिवृत रेल अधिकारी विजय सिंह, उनकी पत्नी और बेटे रोहित का आरोप है कि धरने पर बैठी बहू और उनके परिजनों ने घर की बिजली काट दी है, जिससे इस भयंकर गर्मी में उन्हें पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो रहा है. पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?