लाइव न्यूज़ :

पटना हाईकोर्ट ने कहा, 'थानेदार और सीओ को गिरफ्तार करो', एसपी-डीएम तामील कराएंगे आदेश

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2022 18:55 IST

पटना हाईकोर्ट ने अतिक्रमण के एक मामले में सुनवाई करते हुए औरंगाबाद के डीएम और एसपी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मामले के आरोपी थाना प्रभारी और सीओ को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो औरंगाबाद के डीएम और एसपी को भी कस्टडी में लिया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअतिक्रमण के एक केस में पटना हाईकोर्ट ने औरंगाबाद के डीएम और एसपी की कसी नकेलहाईकोर्ट ने कहा कि अगर आरोपी थाना प्रभारी और सीओ को गिरफ्तार नहीं हुए तो लेंगे सख्त एक्शनडीएम और एसपी आरोपियों को गिरफ्तार करें अन्यथा हम उन्हें भी कस्टडी में लेने का आदेश देंगे

पटना: पटना हाईकोर्ट ने बिहार में औरंगाबाद के डीएम और एसपी को निर्देश दिया है कि अतिक्रमण हटाने के मामलें में गड़बड़ी करने वाले ओबरा के सीओ और खुदवा के थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर 48 घंटों में  गिरफ्तार किया जाए।

हाईकोर्ट में न्यायाधीश मोहित शाह ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए डीएम और एसपी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हुआ, तो औरंगाबाद के डीएम और एसपी को भी कस्टडी में लिया जा सकता है।

हाईकोर्ट ने औरंगाबाद के डीएम और एसपी को यह निर्देश दिया है। यह कार्रवाई जिले के ओबरा अंचल के सीओ और खुदवा थाना के थानेदार के खिलाफ किया जाना है। सीओ और थानेदार पर अतिक्रमण हटाने के मामले पर गड़बड़ी करने का आरोप है। कोर्ट ने इन अधिकारियो को कार्रवाई कर अगली सुनवाई में फिर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया।

मामले में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने औरंगाबाद के डीएम और एसपी को अतिक्रमण हटाने के मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट में तलब किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान औरंगाबाद के एसपी और डीएम जज के सामने उपस्थित थे। अधिवक्ता ने बताया कि खुदवा थानाध्यक्ष एक महिला को सहयोग देकर जिनके भूमि पर अतिक्रमण था।

इतना ही नहीं थाना प्रभारी ने परिवार के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट के तहत औरंगाबाद सिविल कोर्ट में मामला दर्ज करवा दिया है, साथ ही जिनकी भूमि है, उन्हें भी तरह-तरह से धमका रहे हैं। इस मामले में सीओ की भूमिका भी संदिग्ध है। हाईकोर्ट अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 अक्टूबर 2022 को करेगा।

टॅग्स :Patna High CourtऔरंगाबादAurangabad
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?