लाइव न्यूज़ :

पटनाः तीन बच्चों के पिता ने 13 साल की किशोरी का हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज करने के लिए तीन दिन दौड़ाया, परिजन ने लगाए आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2021 17:21 IST

बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र का मामला है. घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है.

Open in App
ठळक मुद्देघटना 28 अक्टूबर की बताई जा रही है.शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पटनाः बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक नाबालिग से दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इसमें एक अधेड़ व तीन बच्चों के पिता ने 13 साल की एक किशोरी को गंगा नदी के किनारे झोपड़ी में ले जाकर हाथ-पांव बांधकर अपनी हवश का शिकार बनाया.

 

 

सबसे दुखद बात तो यह है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है. पुलिस इसे छेडखानी और पॉक्सो एक्ट का मामला बता रही है. जबकि पीडिता के परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है. रविवार की शाम में पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

घटना 28 अक्टूबर की बताई जा रही है. पीड़िता ने बताया है कि आरोपी सूरज ने उसे गंगा किनारे एक झोपड़ी में ले जाकर उसके हाथ और पांव बांधकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता जब अपने घर पहुंची तो उसने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद से पीडिता के परिवार वालों ने जब विरोध किया तो आरोपी के परिजनों ने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट भी की. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत की. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसे छोड़ दिया गया.

इसके बाद परिजनों ने जब आरोपित को थाने से छोड़ देने का विरोध किया तब दोबारा उसे गिरफ्तार किया गया.पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने केस दर्ज करने में देरी की. घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने में आनाकानी की.

लेकिन काफी हंगामे के बाद अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल कराई गई. तबतक पीडिता और परिजन इंसाफ के लिए थाने में बैठे रहे. वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई हो रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा