लाइव न्यूज़ :

बिहार: दोस्त को अगवा कर तीन लोगों ने चाकू से मारकर की हत्या, आरोपी ने बताया मारने की वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2018 04:27 IST

पटना के प्रभारी एसएसपी अमरकेश डी और सिटी एसपी पश्चिम रविन्द्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सत्यम को उसके दोस्तों ने ही घर से फोन कर बुलाया था।

Open in App

पटना,30 सितंबर: बिहार की राजधानी पटना में एक डॉक्टर के बेटे की उसके दोस्तों ने ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी। शहर के दानापुर इलाके से जब 15 साल के सत्यम की लाश मिली तो उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। सत्यम के दोस्तों ने ही उसे चाकू से गोद-गोदकर मार डाला। उसके शरीर पर जख्म के कुल 24 निशान मिले।

पटना के रुपसपुर थाना इलाके से होम्योपैथी डॉक्टर शशिभूषण गुप्ता का 15 साल का बेटा सत्यम 27 सितंबर को कोचिंग के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। घटना के एक दिन बाद यानि 28 सितंबर को सत्यम के घर पर अपहरणकर्ताओं ने फोन किया और फोन पर ही 60 लाख रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही पुलिस को सत्यम की लाश मिली।

सत्यम को उसके दोस्तों ने ही पहले चाकू से गोद-गोद के मारा और फिर एक खाली पडे जमीन में दफनाने की कोशिश की। पटना के प्रभारी एसएसपी अमरकेश डी और सिटी एसपी पश्चिम रविन्द्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सत्यम को उसके दोस्तों ने ही घर से फोन कर बुलाया था।

इसके बाद उसे गांजा पिलाया गया और मौका देखते ही उसके तीनों दोस्तों ने उसे मार डाला। पुलिस हत्या के कारणों का खुलासा करने में अभी तक सफल नहीं हो सकी है लेकिन जो बातें सामने आ रही है उसके मुताबिक सत्यम की हत्या लड़की को लेकर हुए विवाद में हुई है। गिरफ्तार आरोपी हत्या का कारण सत्यम का उनके गांव जाना और लड़की को छेड़ना बता रहे हैं। लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ भी जांच के बाद ही बोलने की बात कह रही है। पुलिस के मुताबिक सत्यम की हत्या करने के बाद ही अपहरणकर्ताओं ने इस घटना को गलत दिशा देने के लिये फोन किया और 60 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

पुलिस को फिलहाल एक अलग अपराधी की तलाश है जो घटना का मुख्य आरोपी है। इस घटना में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है हालांकि अधिकारी इस बात से लगातार इंकार कर रहे हैं। इस मामले में रूपसपुर थाने के थाना प्रभारी को निलंबित भी कर दिया गया है।

टॅग्स :हत्याकांडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम